Taza Khabare

ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता
व्हाइट हाउस के भव्य हॉल में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। मीडिया ने इसे तुरंत ही 20-प्वाइंट गाज़ा डील का नाम दिया। हालांकि, इस योजना में एक खास मोड़ भी था—72 घंटे का सस्पेंस।

यूरोप, अमेरिका और एशिया के देश इस समझौते के नतीजों को लेकर असमंजस में हैं। चीन की ओर से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया, लेकिन सरकारी अख़बार चाइना डेली ने इसे अस्थायी और अधूरी संज्ञा देते हुए लिखा कि हमास ने अब तक इस योजना को स्वीकार नहीं किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भले ही अमेरिका और इज़रायल के बीच सहमति बनी हो, लेकिन योजना की सफलता हमास की प्रतिक्रिया पर ही निर्भर करेगी।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में गाज़ा प्लान का ज़िक्र करते हुए लिखा कि हमास को अंततः इससे सहमत होना ही पड़ेगा। अख़बार ने दावा किया कि नेतन्याहू की पार्टी इस पहल की सराहना करेगी, लेकिन दक्षिणपंथी गठबंधन से कड़ा विरोध सामने आ सकता है।

द वॉशिंगटन पोस्ट ने हमास के रुख को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा कि नेतन्याहू ने ट्रंप के दबाव में यह समझौता स्वीकार किया है, लेकिन हमास से जुड़ी शर्तें निश्चित रूप से अस्वीकृत की जाएंगी।

ब्रिटेन के द गार्जियन ने नेतन्याहू की संयुक्त राष्ट्र से अपील को प्रमुखता दी है, जिसमें उन्होंने पश्चिमी देशों द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता दिए जाने की आलोचना की। वहीं, द टाइम्स ऑफ इज़रायल ने फिलिस्तीनी अथॉरिटी के सहयोग की संभावना और क़तर से माफ़ी का भी उल्लेख किया है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक महत्वाकांक्षी शांति योजना की घोषणा की, जो गाज़ा में लगभग दो वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने का दावा करती है। 20-सूत्रीय इस योजना में तत्काल युद्धविराम, बंधकों की अदला-बदली, इज़रायली सेना की चरणबद्ध वापसी, हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और एक अंतरराष्ट्रीय संक्रमण सरकार की स्थापना जैसे बिंदु शामिल हैं। योजना के तहत गाज़ा के पुनर्निर्माण का भी खाका तैयार किया गया है, जिसकी निगरानी पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और ट्रंप स्वयं करेंगे।

हालांकि, हमास की आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक न आने से सस्पेंस बना हुआ है। यही कारण है कि सवाल उठ रहे हैं - क्या यह डील वास्तव में शांति लाएगी या फिर इज़रायल को हमास के खिलाफ ‘अंतिम हमला’ करने का बहाना देगी?

The post ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता appeared first on Taza Khabare.

एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छा गए और इसके बाद नोएडा व गाजियाबाद के कई हिस्सों में तेज़ बारिश होने लगी। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए यह बारिश बड़ी राहत लेकर आई है।

हालांकि, 2 अक्टूबर से बारिश में कमी आने लगेगी। आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन तेज़ बारिश की संभावना कम हो जाएगी। 3 और 4 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से बादलभरा रह सकता है, जबकि 5 अक्टूबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा। इस दौरान तापमान धीरे-धीरे गिरकर अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बारिश के बाद सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और कई जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बच्चों और युवाओं ने इस बारिश का जमकर आनंद लिया। सोशल मीडिया पर भी बारिश की तस्वीरें और वीडियो साझा कर लोगों ने अपनी खुशी जताई।

किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां देर से बोई गई फसल को पानी की आवश्यकता थी। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की विदाई से पहले हुई यह बारिश मौसम का संतुलन बनाए रखने में सहायक होगी।

The post एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। appeared first on Taza Khabare.

भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के बाद भारतीय उच्चायोग ने लंदन हाईकमीशन से इस मामले की जांच कराने की मांग की।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
भारत उच्चायोग लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से जुड़ी इस शर्मनाक तोड़फोड़ पर गहरा दुख व्यक्त करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है। यह केवल तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के विचार और गांधीजी की विरासत पर सीधा हमला है।

पोस्ट में आगे बताया गया कि लंदन हाई कमीशन ने इस घटना पर तुरंत स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उच्चायोग की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और प्रतिमा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसी कारण हर वर्ष यहां गांधी जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है, साथ ही गांधीजी के प्रिय गीत और भजन गाए जाते हैं।

महात्मा गांधी की इस प्रतिमा को इंडिया लीग की सहायता से वर्ष 1968 में कांस्य से तैयार कर स्थापित किया गया था। यह प्रतिमा गांधीजी के उन दिनों की स्मृति दिलाती है जब वे लंदन के कॉलेज में पढ़ाई किया करते थे।

The post भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। appeared first on Taza Khabare.

राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टीवी डिबेट में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि वैचारिक लड़ाई में हार रही भाजपा के प्रवक्ता और नेता अब राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि एक टीवी डिबेट में प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को छाती पर गोली मारनी चाहिए, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खेड़ा ने कहा कि इससे पहले भी सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कई चिट्ठियां लिखीं, जिन्हें बाद में लीक कर दिया गया। यह एक साज़िश की ओर इशारा करता है। उनके मुताबिक, यह वही लोग हैं जो वैचारिक लड़ाई में हार रहे हैं और जिनके पास विचारों का जवाब विचारों से देने की क्षमता नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, पहले गालियों से राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश की गई, अब गोलियों की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जोड़ा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग कांग्रेस के उठाए मुद्दों से आकर्षित होकर राहुल गांधी से जुड़ रहे हैं और यही विरोधियों को असहज कर रहा है।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोपी पिंटू महादेव की टिप्पणी पर कहा, गोली मारने की बात कहना गोडसे जैसी सोच का परिचायक है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि आरएसएस-भाजपा की विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की बेख़ौफ़ लड़ाई ने विपक्ष को झकझोर दिया है। लेकिन किसी भी तरह की धमकी या हिंसा उन्हें जनता के लिए खड़े होने और संविधान की रक्षा करने से नहीं रोक पाएगी।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए मांग की कि पिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। साथ ही भाजपा नेतृत्व इस बयान की कड़ी निंदा करे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

The post राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई appeared first on Taza Khabare.

कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती
कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के टेकडाउन आदेश को चुनौती देने वाली एक्स की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारत में व्यवसाय करने के लिए देश के कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। याचिका खारिज होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

एक्स ने कहा कि केवल अवैधता के आरोपों पर कंटेंट हटाने का आदेश देना न्यायिक समीक्षा और उचित प्रक्रिया के बिना है।

कंपनी का आरोप है कि गैर-अनुपालन पर प्लेटफ़ॉर्मों को आपराधिक दायित्व की धमकी दी जाती है।

एक्स ने दावा किया कि आदेश ने मूल संवैधानिक सवालों को नज़रअंदाज़ किया है और यह बॉम्बे हाईकोर्ट के हालिया फ़ैसले से असंगत है।

कंपनी का कहना है कि विदेश में पंजीकृत होने के बावजूद उसे यह मुद्दा उठाने का अधिकार है।

एक्स ने दोहराया कि वह भारतीय कानून का पालन करता है और भारत में सार्वजनिक संवाद में उसका बड़ा योगदान है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कंपनी ने आदेश के खिलाफ अपील करने की घोषणा की है।

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफ़ॉर्म एक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह कर्नाटक की अदालत के हालिया आदेश से बेहद चिंतित है। इस आदेश के तहत लाखों पुलिस अधिकारियों को सहयोग नामक गुप्त ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए मनमाने ढंग से कंटेंट हटाने का अधिकार मिल जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस नई व्यवस्था का कोई कानूनी आधार नहीं है। यह आईटी अधिनियम की धारा 69A और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लंघन करती है तथा भारतीय नागरिकों के भाषण और अभिव्यक्ति की संवैधानिक स्वतंत्रता का हनन करती है।

The post कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती appeared first on Taza Khabare.

भारत-EFTA व्यापार समझौता 1 अक्टूबर से होगा लागू
भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के हुआ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) 1 अक्टूबर से आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा। इन चार देशों के समूह में स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं

इस अवसर पर सरकार राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ईएफटीए देशों के मंत्री इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे।
भारत और ईएफटीए ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इस समझौते के कार्यान्वयन के लिए सदस्य देशों में प्रक्रियात्मक अनुमोदन की आवश्यकता थी, जिसके कारण यह अगले महीने की शुरुआत से लागू हो रहा है।

समझौते के तहत, ईएफटीए अपनी 92.2 प्रतिशत टैरिफ लाइनें प्रदान कर रहा है, जो इस क्षेत्र में भारत के 99.6 प्रतिशत निर्यात को कवर करती हैं। ईएफटीए की बाजार पहुंच पेशकश में 100 प्रतिशत गैर-कृषि उत्पाद और कुछ प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों पर टैरिफ रियायतें शामिल हैं।
भारत अपनी 82.7 प्रतिशत टैरिफ लाइनें प्रदान कर रहा है, जो ईएफटीए निर्यात के 95.3 प्रतिशत को कवर करती हैं। हालांकि, सोने पर प्रभावी शुल्क अपरिवर्तित रहेगा।
यह समझौता भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्विस घड़ियों, व्हिस्की और चॉकलेट जैसे विशिष्ट ईएफटीए वस्तुओं पर टैरिफ कम करेगा।
इस समझौते में सेवाओं की पारस्परिक मान्यता के प्रावधान शामिल हैं, जिससे नर्सिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों के पेशेवरों को ईएफटीए देशों में काम करने की अनुमति मिलती है।
इसमें बौद्धिक संपदा अधिकारों को भी शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य पेटेंट सुरक्षा उपायों, विशेष रूप से फार्मा उत्पादों में पेटेंट के सदाबहार उपयोग, के बारे में भारत की चिंताओं का समाधान करना है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को विश्वास और दक्षता साझेदारी कहा है और यह एक ऐसा रिश्ता जो आपसी विश्वास और पूरकता पर आधारित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साझेदारी भारत और चार ईएफटीए देशों के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करेगी, जिससे व्यापार, निवेश और नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे।

The post भारत-EFTA व्यापार समझौता 1 अक्टूबर से होगा लागू  appeared first on Taza Khabare.

33 की उम्र में सेलेना गोमेज ने रचाई शादी, पति से इतनी अमीर हैं सिंगर
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. वो 33 की उम्र में म्यूजिक प्रोड्यूसर एंड सॉन्ग राइटर बैनी ब्लैंको संग शादी के बंधन में बंधी हैं. नई जिंदगी की शुरुआत करके एक्ट्रेस भी सुपर एक्साइटेड और हैप्पी हैं. मिस से मिसेज बनते ही सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. दुनियाभर से उनकी वेडिंग की तस्वीरों को प्यार मिल रहा है. व्हाइट वेडिंग गाउन में सेलेना काफी खूबसूरत लग रही हैं. जबकि, उनके पति ने ब्लैक सूट पहना है.

साल 2024 दिसंबर में ही सेलेना गोमेज ने बैनी ब्लैंको के साथ सगाई की थी. हालांकि, दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत इससे काफी पहले ही हो गई थी. साल 2015 में दोनों ने पहली बार प्रोफेशनली कोलैबोरेट किया था. दरअसल दोनों सिल्विया के रिवाइवल एल्बम के लिए साथ आए थे. हालांकि, 2019 में फिर से हिट ट्रैक आई कांट गेट इनफ के लिए साथ काम किया. दोनों ने दोस्ती के बाद ही डेटिंग शुरू की. अब शादी के बंधन में बंधे हैं.

सेलेना गोमेज ने बैनी ब्लैंको के साथ इंस्टाग्राम पर वेडिंग की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही फैन्स को गुड न्यूज दी है. व्हाइट वेडिंग गाउन में वो एकदम प्रिंसेस लग रही हैं. जिसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी पेयरअप की है. साइड पार्टेड हेयर स्टाइल के साथ ही मेकअप भी एकदम सटल ही रखा है. जबकि, ब्लैक सूट में सेलेना के पति ने भी खूब ध्यान खींचा. इस दौरान जिस तस्वीर पर सबकी निगाहें अटक गईं, वो है इंगेजमेंट रिंग. दरअसल उनकी डायमंड रिंग काफी खूबसूरत लग रही थी.

हालांकि, सेलेना गोमेज की तस्वीरों पर भी लोगों ने काफी प्यार दिया है. दोनों ने वेडिंग फोटोशूट में रोमांटिक पोज दिए हैं. एक दूसरे की बाहों में डूबे स्टार्स की सिजलिंग केमिस्ट्री सबको पसंद आ रही है. उन्होंने वेडिंग तस्वीरों के साथ शादी की डेट भी बताई है. दरअसल 27 सितंबर, 2025 को दोनों एक दूजे के हो गए हैं. दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए सबका प्यार मिल रहा है. इस जोड़ी को पहले भी काफी प्यार मिलता रहा है.

The post 33 की उम्र में सेलेना गोमेज ने रचाई शादी, पति से इतनी अमीर हैं सिंगर appeared first on Taza Khabare.

UN में जयशंकर के भाषण पर रिएक्शन देकर फंसा पाकिस्तान, खुद को मान बैठा आतंक का गढ़
विदेश मंत्री जयशंकर के संयुक्त राष्ट्र महासभा भाषण में बिना नाम लिए आतंकवाद पर दिए बयान से पाकिस्तान बौखला गया. भारत ने कहा कि जयशंकर ने किसी देश का नाम नहीं लिया, फिर भी पाकिस्तान की जवाबी प्रतिक्रिया उसकी सीमा पार आतंकवाद को स्वीकारोक्ति है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बिना नाम लिए आतंकवाद पर दिए गए बयान में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी. उनके इस बयान में आतंकवाद और उसको पनाह देने वाले देश का जिक्र था, लेकिन नाम किसी देश का नहीं लिया गया था.

जयशंकर की ओर से पाकिस्तान की कलई खोलने के बाद, पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के बारे में दुर्भावनापूर्ण आरोपों के जरिए पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. जबकि जयशंकर के बयान में आतंकवाद का जिक्र था, लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया था.

UNGA में जयशंकर ने क्या कहा था?

शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में अपने संबोधन के दौरान, जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, “बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार उसी एक देश से जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है.

पाकिस्तान के जवाब का जवाब देते हुए, भारत ने कहा कि यह यह दिखाता है कि एक पड़ोसी, जिसका नाम नहीं लिया गया था, ने फिर भी जवाब देने और सीमा पार आतंकवाद की अपनी लंबे समय से चली आ रही गतिविधियों को स्वीकार करने का विकल्प चुना.

श्रीनिवास ने भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा, कोई भी तर्क या झूठ आतंकवादियों के अपराधों को कभी भी ढक नहीं सकता! पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने फिर से जवाब देने के लिए मंच संभाला, लेकिन पाकिस्तानी प्रतिनिधि के बोलते समय श्रीनिवास हॉल से बाहर चले गए.

The post UN में जयशंकर के भाषण पर रिएक्शन देकर फंसा पाकिस्तान, खुद को मान बैठा आतंक का गढ़ appeared first on Taza Khabare.

रूस के बाद चीन ने भी भारत के सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता पर जताया समर्थन।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच रूस और चीन ने एक बार फिर भारत से करीबी का इजहार किया है। दरअसल रूस और चीन ने सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील को ज्यादा जिम्मेदारी देने का समर्थन कर दिया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक से इतर ब्रिक्स देशों की बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में स्थायी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, क्योंकि इन देशों की बड़ी आबादी और वैश्विक प्रभाव को ध्यान में रखा जाना जरूरी है। इसके बाद चीन ने भी इसी तरह के विचार रखते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ज्यादा समावेशिता सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है।मजबूत वैश्विक भू-राजनीति के लिहाज से यह कदम इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत-चीन व रूस के बीच एक मजबूत गठजोड़ देखने को मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए थे और इन तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था।उधर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार की अपील करते हुए भारत की स्थायी सदस्यता का खुला समर्थन किया है। तोबगे ने कहा कि परिषद में प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाना वक्त की जरूरत है। ऐसे में भारत और जापान जैसे देशों को स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया जाना चाहिए।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम बहस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया और उसे वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताया। यूएनजीए में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संबोधन की शुरूआत  भारत की जनता की ओर से नमस्कार कहकर की। आगे उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना किया है, क्योंकि उसका एक पड़ोसी देश आतंकवाद का गढ़ है। इस दौरान बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि दशकों से दुनिया में हुए बड़े आतंकवादी हमलों की जड़ें उसी एक देश से जुड़ी रही हैं।

अपने संबोधन के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि भारत स्वतंत्रता के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। हमारा पड़ोसी दशकों से वैश्विक आतंकवाद का केंद्र रहा है। सीमा पार बर्बरता का सबसे ताजा उदाहरण इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या थी। जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों का समर्थन करते हैं, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में औद्योगिक स्तर पर आतंकवादी ठिकाने संचालित हो रहे हैं और आतंकियों को सार्वजनिक रूप से महिमामंडित किया जाता है। आतंकवाद के वित्तीय संसाधनों को पूरी तरह से बंद करना जरूरी है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए इसे वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कारण दशकों से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों की श्रृंखला जारी रही है और संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में इसके कई नागरिक शामिल हैं। जयशंकर ने इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को हालिया उदाहरण के रूप में पेश किया।

The post रूस के बाद चीन ने भी भारत के सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता पर जताया समर्थन। appeared first on Taza Khabare.

मिथुन मनहास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष
जम्मू-कश्मीर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मनहास बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर मिथुन मनहास को बधाई दी है। मनहास का नाम हाल ही में नई दिल्ली में हुई बीसीसीआई की एक अनौपचारिक बैठक के बाद सामने आया, जहां यह तय किया गया कि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। यह पद पिछले महीने रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली था। यह पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी इस पद के लिए चुना गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के दिग्गज रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया गया है। देवजीत साकिया बीसीसीआई सचिव पद पर बने रहेंगे। वहीं, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने रहेंगे। शुक्ला पहले ही इस पद पर पांच साल पूरे कर चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें एक्सटेंशन मिला है।

इस नई टीम के गठन के साथ ही भारतीय क्रिकेट में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्व खिलाड़ी के नेतृत्व में बोर्ड का दृष्टिकोण और भी खिलाड़ी-केंद्रित और रणनीतिक हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टीम की प्राथमिकताओं में युवा क्रिकेटरों के विकास, घरेलू टूर्नामेंटों की गुणवत्ता बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की स्थिति मजबूत करना शामिल रहेगा।

The post मिथुन मनहास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष appeared first on Taza Khabare.