UN में जयशंकर के भाषण पर रिएक्शन देकर फंसा पाकिस्तान, खुद को मान बैठा आतंक का गढ़
विदेश मंत्री जयशंकर के संयुक्त राष्ट्र महासभा भाषण में बिना नाम लिए आतंकवाद पर दिए बयान से पाकिस्तान बौखला गया. भारत ने कहा कि जयशंकर ने किसी देश का नाम नहीं लिया, फिर भी पाकिस्तान की जवाबी प्रतिक्रिया उसकी सीमा पार आतंकवाद को स्वीकारोक्ति है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बिना नाम लिए आतंकवाद पर दिए गए बयान में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी. उनके इस बयान में आतंकवाद और उसको पनाह देने वाले देश का जिक्र था, लेकिन नाम किसी देश का नहीं लिया गया था.
जयशंकर की ओर से पाकिस्तान की कलई खोलने के बाद, पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के बारे में दुर्भावनापूर्ण आरोपों के जरिए पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. जबकि जयशंकर के बयान में आतंकवाद का जिक्र था, लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया था.
UNGA में जयशंकर ने क्या कहा था?
शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में अपने संबोधन के दौरान, जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, “बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार उसी एक देश से जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है.
पाकिस्तान के जवाब का जवाब देते हुए, भारत ने कहा कि यह यह दिखाता है कि एक पड़ोसी, जिसका नाम नहीं लिया गया था, ने फिर भी जवाब देने और सीमा पार आतंकवाद की अपनी लंबे समय से चली आ रही गतिविधियों को स्वीकार करने का विकल्प चुना.
श्रीनिवास ने भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा, कोई भी तर्क या झूठ आतंकवादियों के अपराधों को कभी भी ढक नहीं सकता! पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने फिर से जवाब देने के लिए मंच संभाला, लेकिन पाकिस्तानी प्रतिनिधि के बोलते समय श्रीनिवास हॉल से बाहर चले गए.
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .