राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टीवी डिबेट में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि वैचारिक लड़ाई में हार रही भाजपा के प्रवक्ता और नेता अब राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि एक टीवी डिबेट में प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को छाती पर गोली मारनी चाहिए, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खेड़ा ने कहा कि इससे पहले भी सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कई चिट्ठियां लिखीं, जिन्हें बाद में लीक कर दिया गया। यह एक साज़िश की ओर इशारा करता है। उनके मुताबिक, यह वही लोग हैं जो वैचारिक लड़ाई में हार रहे हैं और जिनके पास विचारों का जवाब विचारों से देने की क्षमता नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, पहले गालियों से राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश की गई, अब गोलियों की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जोड़ा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग कांग्रेस के उठाए मुद्दों से आकर्षित होकर राहुल गांधी से जुड़ रहे हैं और यही विरोधियों को असहज कर रहा है।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोपी पिंटू महादेव की टिप्पणी पर कहा, गोली मारने की बात कहना गोडसे जैसी सोच का परिचायक है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि आरएसएस-भाजपा की विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की बेख़ौफ़ लड़ाई ने विपक्ष को झकझोर दिया है। लेकिन किसी भी तरह की धमकी या हिंसा उन्हें जनता के लिए खड़े होने और संविधान की रक्षा करने से नहीं रोक पाएगी।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए मांग की कि पिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। साथ ही भाजपा नेतृत्व इस बयान की कड़ी निंदा करे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
Tags : #Congress,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .