भगदड़ में 39 की मौत, घटनास्थल पर जुटे सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता

ravinder India
India

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि रैली में 39 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने हादसे पर दुख जताया है

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन करूर में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शवगृह पहुंचे। कल TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे