भारत में कोरोना संदिग्ध भेजने का आरोपी जालिम मुखिया गिरफ्तार
नेपाल में तबलीगी जमात के लोगों को पनाह देने वाला जालिम मुखिया को नेपाल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया ज्ञात हो 03 अप्रैल को एसएसबी की 47वीं बटालियन के समादेष्टा ने बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन को सूचित किया था कि नेपाल के परसा जिला के सेरवा थाना अंतर्गत जगन्नापुर गांव निवासी जालिम मुखिया भारत में कोरोना महामारी फैलाने की योजना बना रहा है। जालिम मुखिया एक कुख्यात तस्कर है और वह नेपाल के जरिये भारत में अवैध हथियारों और नकली नोट की तस्करी में शामिल है
आरोपी जालिम मुखिया पर भारत में कोरोना संक्रमितों को दाखिल कराने का आरोप है आज आरोपी जालिम मुखिया को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल में भी जालिम मुखिया पर आरोप लगे हैं कि उसने नेपाल में जमातियों को पनाह दी थी। जालिम मुखिया ने रक्सौल सीमा पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके गए इंडोनेशिया, पाकिस्तान और भारत के कुछ जमातियों को गलत तरीके से नेपाल की सीाम में प्रवेश करया था ये जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल होकर लौटे थे। इनकी संख्या करीब 24 बताई जा रही है, जिसमें से 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जालिम मुखिया पर आरोप है कि उसने इन जमातियों को पनाह दी थी। इसके बाद रविवार को नेपाल पुलिस ने जगरनाथपुर के मेयर जालिम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि जालीम मुखिया हथियार तस्कर है। वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते हथियारों की स्मगलिंग करता है। वह नेपाल के जिला पारसा के सेरवा थाना अंतर्गत जग्रनाथपुर गांव का रहने वाला है। और वह परसा जिले के जगन्नाथपुर का मेयर भी है। मीडिया जानकारी के अनुसार जालिम मुखिया नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी का सक्रिय सदस्य है। वह माओवादी ग्रुप का भी सदस्य रह चुका है। पिछली बार हुए नेपाल के चुनाव में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। जालिम मुखिया परसा जिले के जगन्नाथपुर का रहने वाला है जो कि बेतिया के सिकटा इनरवा सीमा से लगी हुई है।
Tags : #Zalim Mukhiya, #Zalim Mukhiya Arrested, #Zalim Mukhiya Arrested In Nepal, #Zalim Mukhiya Sending Coronavirus Suspect To India, #India, #Nepal, #Tablighi Jamaat, #Markaz, #Tablighi Jamaat, #Tablighi Jamaat Supporter In Nepal,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .