नए विवादित नक्शे पर नेपाल की ओली सरकार को संयुक्त राष्ट्र में झटका!
हाल ही में नेपाल की सरकार ने नए विवादित नक्शे को मंजूरी दी है, जिसके बाद भारत और नेपाल के रिश्तों में कुछ खटास आ गई है। नेपाल ने भारत के क्षेत्र में मौजूद लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने नए नक्शे में दिखाया है। जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। चीन के इशारे पर नेपाल द्वारा की गई ये नक्शे बाजी संयुक्त राष्ट्र को भी पसंद नहीं आई है। यूएन ने कहा है कि वो नेपाल के विवादित नक्शे को न तो स्वीकार करेगा और ने ही मान्यता देगा।
यूएन ने ये भी कहा कि वो प्रशासनिक कार्यों के लिए इस क्षेत्र से संबंधित भारत, चीन या पाकिस्तान के नक्शों का इस्तेमाल भी नहीं करेगा। यूएन ने कहा कि जब कभी नेपाल नक्शे से संबंधित मामला सदन में रखेगा तो सिर्फ कूटनीतिक प्रोटोकाल ही मंजूर किए जाएंगे।
आपको बता दें कि नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 18 जून को देश के नए राजनीतिक नक्शे को बदलने वाले संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें रणनीतिक महत्व वाले तीन भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया गया था। नेपाल की इस हरकत के बाद भारत ने कहा था कि इस तरह का एकतरफा कार्य ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित नहीं है। यह द्विपक्षीय समझ के विपरीत है जो राजनयिक वार्ता के जरिये लंबित सीमा मुद्दों को सुलझाने की बात कहता है।
Tags : #United Nation, #Nepal, #Nepal News, #Nepal Map, #India, #India News, #Kalapani, #Lipulekh, #Limpiyadhura, #Nepal India Map, #Nepal Didputed Map, #Bihar, #Bihar News, #Nepal President, #Nepal President Vidhya Devi Bhandari, #K P Sharma Oli, #Oli Government, #Nepal Government, #Nepal Prime Minister,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .