भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, कुपवाड़ा में पाकिस्तान के कई लॉन्चिंग पैड तबाह
केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने आज एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के तोपखाने और आतंकवादियों के लॉन्चपैड समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है.
भारतीय सेना ने शुक्रवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी तोपो का इस्तेमाल करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल के पास मौजूद पाकिस्तान के कई लॉन्चिंग पैड तबाह कर दिए. इसी इलाके में पिछले रविवार को पाकिस्तानी आतंकवादियों की भारतीय सेना के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे. भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेस के पांच जवान भी शहीद हुए थे. सेना के मुताबिक शुक्रवार सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पार से भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया.
हालांकि भारतीय सेना को कोई नुकसान होने की ख़बर नहीं है. जहां पूरा विश्व कोरोना से लड़ने में लगा हुआ है वहीं पाकिस्तान इस मौके का इस्तेमाल कश्मीर में नए सिरे से आतंकवाद को जिंदा करने में लगा हुआ है. सेना के एक अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी और घुसपैठ दोनों में ही बढ़ोत्तरी होने की आशंका है.
Tags : #Pakistan, #India, #Launching Pad, #Launching Pad Destroy By India, #Pakistani Terror Launch Pads Demolished By India, #Terror Launch Pads, #Indian Army, #Indian Border, #Ceasefire Violation, #Ceasefire Violation By Pakistan, #Terror Lauch Pads Demolished After Ceasefire Violation By Pakistan,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .