SCO की बैठक में पाकिस्तान ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, रूस ने दी ये चेतावनी
वैश्विक मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) को मुंह की खानी पड़ी है. दरअसल, पाकिस्तान ने रूस (Russia) में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भारत के गलत नक्शे का इस्तेमाल किया. जिसके बाद रूस ने पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली. पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने भी कड़ा ऐतराज जताया है.
बता दें कि रूस में मंगलवार को हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक हुई. इस बैठक में पाकिस्तान ने अपना नया नक्शा पेश किया, जिसे भारत ने काल्पनिक करार दिया. इस नक्शे को पाक सरकार ने हाल ही में मंजूरी दी है. भारत के NSA अजीत डोभाल ने इसका विरोध करते हुए बैठक छोड़ने का फैसला किया.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा कि इस बैठक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानबूझकर एक काल्पनिक नक्शा पेश किया, जिसे पाकिस्तान आज-कल प्रचारित कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया वह बैठक के नियमों का उल्लंघन था और भारत ने मेजबान से विमर्श करने के बाद बैठक छोड़ दी.
इस घटना के बाद रूस की तरफ से भारत को भरोसा दिलाया गया है कि वह पाकिस्तान के इस तरह के कृत्य का समर्थन नहीं करता है. रूस ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इससे भारत और रूस के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने अगस्त की शुरुआत में अपना नया नक्शा जारी किया था. इसमें पाकिस्तान ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के सियाचिन के साथ गुजरात के जूनागढ़ और सर क्रीक को भी अपना बताया था. पाकिस्तान की इस हरकत को भारत ने साफ तौर पर नकार दिया था और इसे बेवकूफी वाला काम बताया था.
Tags : #SCO, #Pakistan, #Russia, #India, #Sanghai Corporation Organization, #Wrong Map, #India Map, #Wrong Map Pakistan,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .