भूकंप के झटकों से फिर दहला PoK, सहमे लोग; एक की मौत
पीओके के मीरपुर में एक बार फिर भूकंप आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं।
पीओके के मीरपुर में एकबार फिर भूकंप के झटकों से लोग सहम गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। इस दौरान एक घर ढह जाने से एक व्यक्ति की जान चली गई है और दो लोग घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान के मौसम विभाग का हवाला देते हुए ARY न्यूज ने भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर बताया है। साथ ही जेहलम घाटी से 15 किमी उत्तर-पश्चिम में था। मीरपुर और आसपास के इलाके में सुबह 10 बजकर 28 मिनट (पाकिस्तान समयानुसार) पर दो से तीन सेकेंड के लिए ये झटके महसूस किए गए। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इलाके में भूकंप के कारण एक मकान ढह गया, जिस कारण तीन लोग मलबे के नीचे दब गए हैं, दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पिछले महीने भी PoK में आया भूकंप
बता दें, पिछले महीने 24 सितंबर को भी पाकिस्तान के मीरपुर में एक भीषण भूकंप आया था। इसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 800 लोग घायल हो गए हैं। 5.8 तीव्रता के भूकंप ने मीरपुर के कश्मीरी शहर को झटका दे दिया, जो कि कृषि पंजाब प्रांत में झेलम के उत्तर में लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) है।इस दौरान इस्लामाबाद, रावलपिंडी, मुर्री, झेलम, चारसड्डा, स्वात, खैबर, एबटाबाद, बाजौर, नौशेरा, मनसेहरा, बत्तग्राम, तोरघर और कोहिस्तान में भी भूकंप महसूस किया गया।
24 सितंबर को आए भीषण भूकंप में 40 लोगों की मौत हो गई थी। इसके 6 दिनों बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीओके के मीरपुर का दौरा किया था, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई। उनपर आरोप लगाया गया कि कश्मीर में उन्हें लोगों का दर्द दिख रहा है लेकिन मीरपुर में इतने बड़े भूकंप के 6 दिनों बाद उन्हें वहां पहुंचने के लिए समय मिला।
Tags : #Pakistan, #Earthquack Hits POK, #Earthquack In Pakistan, #Mirpur,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .