चीन ने अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को भारत को सौंपा, 14 दिन तक रहेंगे क्वारंटीन !
करीब 10 दिन बाद अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को चीन की पीपल्स लिब्ररेशन आर्मी (PLA) ने भारत को सौंप दिया। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद सभी पांचों युवकों को किबितु में भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पहले उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा जिसके बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय युवकों के लापता होने की खबर आई थी। इन युवकों को चीन की सेना ने अगवा किया था। शुरुआत में चीन ने दादागिरी दिखाते हुए भारतीय युवकों के बारे में जानकारी देने की बजाय अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बता दिया था। चीनी मीडिया ने उन्हें जासूस कर करार दे दिया था।
केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को बताया था कि चाइनीज पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अरुणाचल प्रदेश से लापता सभी पांच युवकों को शनिवार को भारत को सौंपने के लिए राजी हो गया है। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा था कि चीनी PLA ने भारतीय सेना के समक्ष युवकों की घर वापसी की पुष्टि की है।
बता दें कि राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास जंगल में शिकार के लिए गए 7 में से 5 लोगों का चीनी सेना ने अपहरण कर लिया था। लापता युवकों में से एक के रिश्तेदार प्रकाश रिंगलिंग ने अपने फेसबुक पोस्ट में पहली बार इस बारे में लिखा था। लापता युवकों की पहचान टोच सिंगकम, प्रसात रिंगलिंग, डोंगटू एबिया, तनु बाकेर और गारू डिरी के रूप में हुई थी।
गांववालों का दावा किया कि ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे। प्रकाश ने कहा था, कभी-कभी निकल जाता है लोग और पीएलए वाला लेके चला जाता है। 7 लोगों की टोली निर्जन जंगल में शिकार के लिए गई थी। इनमें से केवल दो वापस आए थे। लापता युवकों के परिजन ने बताया कि बॉर्डर पर सीमांकन ठीक से नहीं है। इस वजह से उन्हें पता नहीं चल पाता कि वे किस ओर हैं और वे लोग काफी आगे बढ़ जाते हैं।
Tags : #India, #China, #India News, #China News, #PLA,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .