पुलिस के पीछे पडऩे पर अमरीकी फेसबुक किलर ने की थी खुदकुशी
न्यूयार्क। बुजुर्ग दादा की हत्या करने और उसकी फुटेज फेसबुक पर डालने वाले अमरीकी बंदूकधारी आरोपी ने पुलिस द्वारा पीछा किये जाने के बाद खुदकुशी की थी।
माना जा रहा है कि स्टीव स्टीफेंस 37 मानसिक रूप से अस्थिर था और ईस्टर पर रविवार को 74 वर्षीय रॉबर्ट गोडविन एसआर की गोली मार कर हत्या करने के बाद से फरार था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने ओहायो के क्लीवलैंड में दिन-दहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया।
हत्या और उसके वीडियो से पूरी दुनिया में हलचल मच गई थी और सोशल मीडिया पर डाले जा रहे भयानक वीडियो की बढ़ती संख्या को लेकर स्थिति की समीक्षा की मांग उठने लगी थी।
फेसबुक ने हमले के कुछ घंटे के बाद फुटेज को हटा दिया था। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने स्वीकार किया कि विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट को उत्पन्न हो रही चिंताजनक प्रवृत्ति पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए थी।
उन्होंने फेसबुक डेवलपर्स के एक सम्मेलन में कहा कि यहां करने के लिए बहुत काम है। उन्होंने कहा कि और हम ऐसी हो रही त्रासदियों को रोकने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।
घटना के बाद करीब 48 घंटे तक फरार रहने के बाद स्टीफन के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। उसे पेन्सिलवेनिया में मैकडोनाल्ड के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 11 बजे देखा और अधिकारियों को उसकी जानकारी दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर कुछ देर ही उसके वाहन का पीछा किया था।
क्लिवलैंड के पुलिस प्रमुख काल्विन विलियम्स ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही स्टीव से वाहन को रोकने को कहा, उसने अपनी जान ले ली।
Tags : #Facebook, #America, #Mcdonalds,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .