अल्लाह हू अकबर चिल्लाती मुस्लिमों की भीड़ ने हिंदू मंदिर को किया आग के हवाले: देखें हमले और तोड़फोड़ का Video
पाकिस्तान से हिंदू धर्म के प्रति घृणा की भयावह तस्वीर सामने आई है। वहाँ सैंकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर बहुसंख्यक आतताइयों ने हिंदू मंदिर को तहस-नहस कर दिया है। मंदिर में रखी मूर्तिया खंडित कर दी गई हैं। वहाँ आग लगाई गई है। सोशल मीडिया पर वॉयस ऑफ पाकिस्तानी माइनॉरिटी ने पूरी घटना की वीडियो शेयर की है। उनके ट्वीट के मुताबिक ये खैबर पख्तूनख्वा की घटना है। जहाँ कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ करक में हिंदू मंदिर को आग के हवाले करके उसे तोड़ने पर आमादा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि सैंकड़ों मुस्लिमों की भीड़ वहाँ मौजूद है। आस-पास अल्लाह-हू-अकबर के नारे लग रहे हैं। इस्लामी झंडा लहरा कर मंदिर को तोड़ा जा रहा है। जगह जगह से धुआँ उठ रहा है। गोले दागने की आवाजें भी वीडियो साफ सुनाई पड़ रही हैं।
ट्वीट के अनुसार, एक छोटी सी बहस पर भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की जिंदगी बर्बाद कर देना कोई नई बात नहीं हैं। वहाँ के सामाजिक कार्यकर्ता राहत ऑस्टिन भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि इस वीडियो में घृणा, क्रोध और नारे को चेक करें, यह हर साल दर्जनों बार गैर-मुस्लिमों के घरों और पूजा स्थलों के साथ होता है लेकिन किसी को भी इस तरह के कार्य के लिए दंडित नहीं किया जाता। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के भीमपुरा कराची में हिंदुओं के प्राचीन मंदिर पर हमला किया गया था। नवंबर की उस घटना में मंदिर के हिंदू देवी-देवताओं को निकाल कर बाहर फेंक दिया गया था। इसके साथ ही देवी-देवता से संबंधित सामानों को भी फेंक दिया गया था। हालाँकि, उस दौरान आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, लेकिन आज सैंकड़ों की भीड़ घटनास्थल पर बेखौफ मजहबी नारे बुलंद करके हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर रही है।
Tags : #Pakistan, #India, #Hindu, #Temple, #Mandir, #Hindi Mandir, #Mandir In Pakistan, #Mob, #Crowed, #Hindu Temple, #Hindu Temple In Pakistan,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .