पाकिस्तानी उच्चायोग के 2 वीजा सहायक जासूसी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को पाकिस्तान हाई कमिशन के दो वीसा अधिकारियों और उनके ड्राइवर को जासूसी के आरोप में पकड़ा है. दोनों पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI के अधिकारी थे और भारत में वीसा अधिकारी बनकर आए थे. आरोपियों को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं. नई दिल्ली के करोल बाग में तीनों को पकड़ा गया. काफी समय से इन पर नजर रखी जा रही थी.
दिल्ली पुलिस के अनुसार आबिद हुसैन वीजा सेक्शन में काम करता था और दिसंबर 2018 में भारत आया था. आईएसआई का एजेंट है. वीजा असिस्टेंट के तौर पर पाकिस्तान हाईकमीशन में काम कर रहा था. ताहिर खान, आबिद हुसैन का असिस्टेंट था. अक्टूबर 2015 से भारत में है.
दोनों नें भारतीय सेना के रॉय नाम के जवान से गोपनीय दस्तावेज लिए थे तभी रंगे हाथों पकड़े गए. ये दोनों लगातार सेना, रेलवे और दूसरे सरकारी विभागों से गोपनीय जानकारियों को जुटा रहे थे.
हिरासत में लिए गए सभी जासूसों को पाकिस्तान भेजा जाएगा, क्योंकि दूतावास में काम करने की वजह से इनको डिप्लोमेटिक इम्युनिटी मिली होती है.
Tags : #दिल्ली पुलिस, #Delhi Police, #Visa Assistants, #Pakistan, #High Commission, #Pakistan High Commission, #Pakistan High Commission Staffers Held For Spying, #Pakistani Held For Spying, #Pakistani, #Spying, #Spying In India, #Ministry Of External Affairs, #Diplomatic Status, #ISI Operatives, #ISI, #Inter Services Intelligence, #Pakistan Embassy,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .