अमेरिका और आस्ट्रेलिया के बीच गठबंधन को लेकर प्रतिबद्ध : पेंस
सिडनी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने आस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान शनिवार को अमेरिका और आस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक गठबंधन की प्रतिबद्धता जताई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर शाम सिडनी पहुंचे पेंस अपने एशिया-प्रशांत दौरे के आखिरी चरण में है।
वह इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा और व्यापार के साथ-साथ द्विपक्षीय संबधों पर चर्चा कर सकते हैं। पेंस ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कॉम टर्नबुल के साथ बैठक के दौरान कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर आज यहां मौजूद हूं। यह दोनों देशों की सुरक्षा और समृद्धि के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
आस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल पीटर कोस्ग्रोव ने पेंस का सिडनी में स्वागत किया। वह शनिवार देर रात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, सैन्यकर्मियों और दोनों देशों के अग्रणी कारोबारियों के साथ भी मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान दक्षिण चीन सागर के क्षेत्रीय विवादों और सीरियाई संकट पर भी चर्चा करेंगे।
ट्रंप के जनवरी में पद्भार संभालने के बाद आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले पेंस सबसे वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी हैं।
Tags : #America, #Australia, #Mike Pence, #Donald Trump,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .