चीन में सैकेंड लेवल अलर्ट: फौज जंग के लिए तैयार रहें ?
चीन ने 1987 के बाद पहली बार सैकेंड लेवल अलर्ट घोषित कर दिया है। सैकेंड लेवल अलर्ट का मतलब फौज को युद्ध के लिए तैयार रहने का संदेश है। इस दौरान तमाम चीनी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। सैनिकों को हथियारों से लैस कर दिया गया है। वे अब अपने साथ गोली-बारुद लेकर चलेंगे। रक्षा विशेषज्ञों की माने तो सैकेंड लेवल अलर्ट अपने आप में युद्ध की आहट का संदेश है। भारतीय फौज को हर समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
दरअसल चीन ने फौज को अलर्ट की घोषणा तब की है जब भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनातनी चल रही है। इस दौरान चीन ने एलएसी पर गोली न चलाने संबंधी समझौतों को भी हवा में उड़ा दिया है। कुल मिला कर एलएसी पर स्थिति बेहद नाजुक है। दोनों तरफ से फौज का जमावड़ा है। हैरत की बात ये हैं कि इस दौरान सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की वार्तालाप भी होती रहीं। बातचीत की आड़ मेें चीन सीमा पर फौज और हथियारों का जमावड़ा करता रहा। भारत भी इस परिस्थ्ािित से आगाह था लिहाजा भारत ने भी तैयारी पूरी कर रखी है।
Tags : #War, #India China War, #China, #India, #China Army Aleart, #China Army,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .