चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्ट और रोग होंगे दूर
2020 का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार को लगने वाला है. शुक्रवार को लगने वाला चंद्रग्रहण धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पौष पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण है. हालांकि आज लगने वाला चंद्रग्रहण को उप छाया बताया जा रहा है, जिसका प्रभाव न के बराबर होगा.
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, उप छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इस बार सूतककाल नहीं लगेगा. सूतक काल न होने के कारण इस बार चंद्रग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे. शास्त्रानुसार चंद्रग्रहण के दौरान कुछ विशेष मंत्रों के जप करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है. साथ ही इन मंत्रों का जप करने से बीमारियों, पारिवारिक रोगों और अन्य कष्टों से छुटकारा मिल सकता है.
ओम आज्यं सुराणामाहारमाज्यं पापहरं परम्। आज्यमध्ये मुखं दृष्ट्वा सर्वपापै: प्रमुच्यते।।
घृतं नाशयते व्याधिं घृतंच हरते रुजम्। घृतं तेजोधिकरंणं घृतमायु: प्रवर्द्धते।।
ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्रः प्रचोदयात।।ऊँ श्रीं आं ह्रीं सः।।
रोगों से मुक्ति दिलाएगा यह मंत्र
जिन लोगों को किसी तरह की शारीरिक समस्या है या फिर वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उन्हें ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप करने की सलाह दी जाती है. रोग मुक्ति के लिए श्रीमहामृत्युजंय मंत्र का जप 108 बार करना चाहिए.
Tags : #Chandra Grahan, #Chandra Grahan 2020, #Mantras, #Lunar Eclipse,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .