थाई स्माइल फ्लाइट में हाथापाई करने वालों पर होगी कारवाही- ज्योतिरादित्य सिंधिया
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि थाई स्माइल एयरवेज की बैंकॉक-कोलकाता फ्लाइट में हाथापाई में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया है। सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा, थाई स्माइल एयरवेज के विमान में सवार यात्रियों के बीच हाथापाई के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।
मंत्री की यह टिप्पणी उड्डयन सुरक्षा निगरानी संस्था, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा संबंधित अधिकारियों से बैंकॉक में थाई स्माइल एयरवेज की बैंकॉक-कोलकाता उड़ान पर हुए इन फ्लाइट विवाद पर रिपोर्ट मांगी जाने के तुरंत बाद आई है। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के एक वीडियो का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बीसीएएस ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 26 दिसंबर को हुई इस घटना के वीडियो में दो यात्री आपस में झगड़ते दिख रहे हैं जबकि चालक दल के सदस्य और अन्य यात्री बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे।
चालक दल के सदस्यों द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद एक यात्री द्वारा सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने से इनकार करने के बाद लड़ाई छिड़ गई थी, जबकि विमान बैंकाक से कोलकाता के रास्ते उड़ान भरने के लिए तैयार था।
Tags : #नई दिल्ली, #नागरिक उड्डयन मंत्री, #ज्योतिरादित्य सिंधिया, #थाई स्माइल एयरवेज, #बैंकॉक कोलकाता फ्लाइट, #बैंकॉक, #कोलकाता, #हाथापाई, #पुलिस, #मामला दर्ज, #ट्वीट, #विमान, #पुलिस शिकायत, #व्यवहार, #अस्वीकार्य, #टिप्पणी, #उड्डयन सुरक्षा निगरानी संस्था, #नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, #बीसीएएस, #बैंकॉक कोलकाता उड़ान, #फ्लाइट, #विवाद, #सोशल मीडिया, #वायरल, #घटना, #वीडियो, #गंभीरता, #विस्तृत रिपोर्ट, #चालक दल, #यात्री बीच बचाव, #अनुरोध, #लड़ाई, #Thai Smile Flight, #Jyotiraditya Scindia, #Aaj Ki Taza Khabar, #आज की ताज़ा ख़बर, #ताजा खबर, #Latest News, #Taza Khabar,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .