मौलवी के कहने पर तोड़ दी भगवान बुद्ध की 1700 साल पुरानी प्रतिमा, 4 गिरफ्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में महात्मा बुद्ध की एक दुर्लभ आदमकद प्रतिमा को श्रमिकों ने हथौड़ों से तोड़ दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा गांधार सभ्यता से संबंधित थी और करीब 1,700 वर्ष पुरानी थी.
इस संबंध में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. प्रतिमा मर्दान जिले के तख्तबई तहसील में एक खेत में खुदाई के दौरान मिली थी. उसे एक स्थानीय मौलवी के आदेश पर नष्ट कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे थे.
खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के निदेशक अब्दुल समद खान ने रविवार को कहा कि प्रतिमा के टुटे हिस्सों को बरामद कर लिया गया है ताकि उसके पुरातत्व महत्व का आकलन किया जा सके. उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर यह प्राचीन प्रतिमा है और हमने इसे खो दिया.
डॉन अखबार के अनुसार खान ने कहा कि प्रतिमा गांधार सभ्यता की थी और लगभग 1,700 साल पुरानी थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस क्षेत्र को घेर कर अपने कब्जे में ले लिया है.
खान ने मूर्ति तोड़े जाने को अपराध करार दिया और कहा कि ‘किसी भी धर्म का अनादर असहनीय है.’
Tags : #Pakistan, #Pakistan News, #Gilgit, #Gilgit News, #Maulana, #Idols, #Budha Idols,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .