भारत में बढ़ा साइबर अटैक का खतरा, TCS ने की बड़ी कार्रवाई
बीते हफ्ते की शुक्रवार से ही लगभग विश्व के आधे देश साइबर अटैक से परेशान हैं. कुछ रिपोर्ट्स ये भी बताते हैं कि आज फिर से ग्लोबल साइबर अटैक हो सकता है. यानी की अटैक का खतरा अभी टला नहीं है. इसी बीच खबर आई है कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कुछ ऑफिस में साइबर अटैक को ध्यान में रख कर बड़ा कदम उठाया है
सोमवार यानी की आज जैसे ही दफ्तर खुले, साइबर अटैक की संभावना और बढ़ गई. इसी बीच IT कंपनी TCS ने एहतियात बरतते हुए अपने पुराने Windows XP कम्प्यूटरों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया. हमारे सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, जो कर्मचारी पहले इन पुराने PC में काम कर रहे थे, उन्हें काम से हटाकर कंपनी ने उन कम्प्यूटरों को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है. ताकी संभावित खतरों को टाला जा सके
गौरतलब है कि जैसे ही दुनियाभर में साइबर अटैक की घटनाएं सामने आईं, मालूम हुआ कि पुराने Windows XP सिस्टम को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया. क्योंकि माना जाता है कि इन कम्प्यूटरों को हैक करना हैकर्स के लिए बेहद आसान होता है
आपको याद के तौर पर बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग के कंप्यूटरों के एक हिस्से को शनिवार को ग्लोबल साइबर अटैक के तहत हैकर्स ने निशाना बनाया था. चित्तूर, कृष्णा, गुंटूर, विशाखापत्तनम और श्रीकुलम जिले के 18 पुलिस यूनिट्स के कंप्यूटर साइबर हमले से प्रभावित हुए थे, हालांकि अधिकारियों का कहना था कि रोजमर्रा के कामों में कोई परेशानी नहीं आई.
Tags : #Tcs, #Cyber Attack, #Windows Xp,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .