बैल से बिजली बनाएंगे बाबा रामदेव! जानिए कैसे
वैसे तो योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि अपने नए-नए प्रोडक्ट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार कंपनी कुछ ऐसा करने जा रही है जिसे सोचना भी लगभग असंभव है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसमें बैल से बिजली बनाई जाएगी। इसके लिए कंपनी बुल पावर पर काम रही है। दरअसल, कंपनी इस आइडिया पर डेढ साल से काम कर रही है और उसे कुछ सफलता भी हाथ लगी है
बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि एक अनूठे प्रोजेक्ट बुल पावर पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट में बैल की खींचने की ताकत से बिजली बनाना है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पशुओं को बूचड़खाने न भेजा जाए। इस प्रोजेक्ट को पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर और सबसे बड़े शेयरहोल्डर बालकृष्ण की पहल पर शुरू किया गया है।
इस रिसर्च में देश की प्रमुख मल्टीनैशनल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर और तुर्की की एक कंपनी भी शामिल है। इस पूरे रिसर्च के लिए एक प्रोटोटाइप भी डिजाइन किया गया है जिसमें अधिक बिजली उत्पादन करने के लिए बदलाव भी किया जा रहा है। इस प्रॉजेक्ट की जानकारी रखने वालें लोगों के मुताबिक अभी तक की रिसर्च के मुताबिक एक टर्बाइन वाले इस डिजाइन के जरिए लगभग 2.5 किलोवॉट पावर मिल सकी है
Tags : #Renewable Energy, #Bull Power, #Renewable Energy Form Bull Power,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .