साइबर अटैक से दुनियाभर में खलबली, 150 देशों के 2 लाख कंप्यूटर प्रभावित
पिछले दो दिनों से जिस साइबर अटैक ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है, इसी अटैक के कुछ नए आंकड़ें सामने आए हैं. यूरोपियन पुलिस एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार को हुए ग्लोबल साइबर अटैक ने कम से कम 150 देशों में लगभग 200,000 टारगेट्स को निशान बनाया. एजेंसी ने आगे बताया कि जब लोग सोमवार को काम में लौटेगें तब ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.
अलजजीरा की खबर के मुताबिक, यूरोपोल (यूरोपियन पुलिस एजेंसी) के निदेशक रॉब वेनराइट ने ITV के पेस्टन को रविवार के कार्यक्रम में बताया कि हमला अंधाधुंध था. वेनराइट ने बताया कि इस अटैक को बहुत ही यूनिक बताया. क्योंकि इसमें रैनसमवेयर को वॉर्म के कॉम्बिनेशन में उपयोग किया गया था. इसका मतलब ये है कि एक कम्प्यूटर का इंफेक्शन ऑटोमैटिकली सारे नेटवर्क तक पहुंच जाता है.
उन्होंने कहा कि इसकी दुनियाभर में पहुंच अभूतपूर्व है. हाल के आंकड़ों के मुताबिक 150 देशों में 200,000 से ज्यादा पीड़ित हैं. इनमें से कुछ व्यापारी हैं तो कुछ बड़े कॉर्पोरेशन हैं.
उन्होंने बोला कि, यूरोप के कुछ प्रभावित हुए हैं. साइबर अपराधियों के सबसे अव्वल टारगेट होने के कड़वे अनुभव से ये मालूम हुआ कि लैटेस्ट साइबर सिक्योरिटी होना कितनी जरुरी है.
वेन राइट ने कहा कि यूरोपोल अमेरिका में इस अटैक में जिम्मेदार लोगों को ट्रैक करने के लिए एफबीआई के साथ काम कर रहा था, इसका मानना है कि इस अटैक में एक से ज्यादा व्यक्ति होने की संभावना है.
उन्होंने ये भी बताया कि साइबर अटैकर्स आमतौर पर अंडरग्राउंड होकर काम करते हैं, जिसकी वजह से इन हमलावरों को या इनके अड्डों को पहचानना मुश्किल हो जाता है.
इसे अटैक को दुनियाभर में अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक माना जा रहा है
Tags : #Ransomware, #Ransomware Attack, #Victims, #Countries, #Computers, #Cyber Attack, #Cyber World, #World,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .