आगामी 5 सालों में 11.5 लाख करोड़ का मोबाइल फोन और कॉम्पोनेंट बनाएंगे : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोबाइल कंपनियों की यूनिट को भारत बुलाने को लेकर मीडिया से प्रेस कांफ्रेस की है। इस दौरान उन्होंने कहा हमारी कोशिश थी कि हम विश्व में फोन बनाने वालीं महत्वपूर्ण यूनिट को भारत बुलाएं और भारत की मोबाइल कंपनियों को भी आगे बढ़ने का अवसर दें। इसलिए हम प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव प्रोग्राम लेकर आए है।
जिसमें हम वैश्विक और भारतीय कंपनियों को 5 साल के लिए इंसेंटिव देंगे। इस स्कीम में 31 जुलाई तक जो आवेदन मांगे थे उसमें 22 कंपनियों के आवेदन आए हैं। सब कंपनियों ने बताया है कि वो आने वाले 5 सालों में 11.5 लाख करोड़ का मोबाइल फोन और कॉम्पोनेंट बनाएंगे।
अगले 5 सालों में वो उत्पादन का 60 प्रतिशत निर्यात करेंगे, मतलब 7 लाख करोड़ के मोबाइल और कॉम्पोनेंट निर्यात करेंगे। अगले 5 साल में वो 3 लाख भारतीयों को सीधे और करीब 9 लाख भारतीयों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार देंगे।
Tags : #Union Minister, #Union Minister Ravi Shankar Prasad, #Ravi Shankar Prasad, #Phone Manufacturing, #Mobile Manufacturing Unit, #Mobile Manufacturing Companies, #Export, #Import, #Jobs, #India, #Indian Companies, #Media, #Press Conference, #Mobile, #Mobile Phone, #Indian Government, #Hindi News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .