अब अंतरिक्ष में लगा चीन को तगड़ा झटका, उड़ान के एक मिनट बाद फेल हुआ रॉकेट
भारत के साथ बेवजह दुश्मनी मोल लेने के बाद से चीन (China) के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. जमीन पर पीछे हटने के बाद अब उसे अंतरिक्ष में तगड़ा झटका लगा है. चीन का एक कॉमर्शियल रॉकेट एक मिनट की उड़ान के बाद फेल हो गया, इससे उसके दो सैटेलाइट नष्ट हो गए. एक सैटेलाइट वीडियो शेयरिंग साइट के लिए था. दूसरा नेविगेशन सिस्टम के लिए बनाया गया था. इस घटना से चीन को एक ही झटके में करोड़ों का नुकसान हुआ है.
वैसे ये पहला मौका नहीं है, इस साल चीन के तीन रॉकेट फेल हुए हैं. पहला मार्च में हुआ था, जिसका इसका नाम लॉन्ग मार्च 7ए रॉकेट था. दूसरा, लॉन्ग मार्च 3बी अप्रैल में फेल हुआ. इस रॉकेट के साथ इंडोनेशिया का एन1 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट भी नष्ट हो गया था. जानकारी के मुताबिक, चीन ने गुरुवार देर रात 12.17 बजे उत्तर-पश्चिम चीन के जिउकुआ सैटेलाइट सेंटर से कुआईझोउ-11 रॉकेट (Kuaizhou-11) लॉन्च किया था. इस रॉकेट में दो सैटेलाइट थे. एक वीडियो शेयरिंग साइट के लिए बनाया गया सैटेलाइट था और दूसरा नेविगेशन के लिए लगाया गया सेंटीस्पेस-1-एस2 सैटेलाइट था.
चीन Kuaizhou-11 के जरिये कॉमर्शियल लॉन्चिंग का सरताज बनना चाह रहा था, लेकिन उसका यह सपना, फ़िलहाल सपना ही रह गया है. Kuaizhou-11 उड़ान के एक मिनट के बाद ही फेल हो गया. जिससे उसके दोनों सैटेलाइट भी नष्ट हो गए. सेंटीस्पेस-1-एस2 एक लो-अर्थ ऑर्बिट नेविगेशन सैटेलाइट था. इसे बीजिंग फ्यूचर नेविगेशन टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड ने बनाया था. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि Kuaizhou-11 के फेल होने की वजह क्या है.
Tags : #Kuaizhou 11, #China, #Orbit Navigation Satellite, #Satellite, #China Satellite, #Long March 7 A, #Rocket, #Indonesia, #Indonesia Satellite, #N1 Communication Satellite, #Communication Satellite, #Commercial Satellite, #Satellite Launching, #Video Sharing Satellite, #China Satellite Launching Fail,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .