चैम्पियन्स ट्राफी में कमेंट्री करेंगे गांगुली और पोंटिंग
दुबई। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग एक से 18 जून तक होने वाली चैम्पियन्स ट्राफी के लिए कमेंटेटरों की सूची में शामिल हैं जिसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने की।
कुछ और पूर्व कप्तान भी कमेंटेटरों की सूची का हिस्सा हैं जिसमें न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, श्रीलंका के कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ शामिल हैं। ये सभी आईसीसी टीवी में पदार्पण करेंगे।
शेन वार्न, माइकल स्लेटर, नासिर हुसैन, माइकल आथर्टन, शान पोलाक, संजय मांजरेकर, इयान बिशप, रमीज राजा, साइमन डोल और अतर अली खान भी इस सूची में शामिल हैं।
आईसीसी टीवी सभी 15 मैचों की लाइव कवरेज करेगा जिसमें उसके साझेदारी सनसेट प्लस वाइन और एनईपी ब्राडकास्ट साल्यूशंस होंगे। टूर्नामेंट की शुरूआत एक जून को द ओवल में मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच के साथ होगी।
Tags : #Sourav Ganguly, #Ricky Ponting, #Champions Trophy, #Icc, #India, #Cricket, #ICC Tv, #Cricket Commentator,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .