टेनिस : राफेल नडाल ने जीता 5वां मैड्रिड ओपन खिताब
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को मात देकर अपने करियर का पांचवां मैड्रिड ओपन खिताब जीता. इस जीत के साथ ही नडाल विश्व रैंकिंग में शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे. इस साल क्ले कोर्ट पर नडाल ने अब तक 15 मैच जीते हैं, एक भी नहीं गंवाया है
नडाल की खिताबी हैट्रिक टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स में 78 मिनट तक चले मुकाबले में नडाल ने थीम को 7-6 (10-8), 6-4 से हराकर खिताबी जीत हासिल की. इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरे खिताब पर कब्जा किया. वे इससे पहले बार्सिलना ओपन और मोंटे कार्लो मास्टर्स पर कब्जा कर चुके हैं
इस जीत से बेहद खुश नडाल टेलीविजन चैनल एस्पानोला को दिए एक बयान में नडाल ने कहा, सच यह है कि मैं एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खड़ा था, जो अगले पांच या 10 साल में बहुत ही महत्वपूर्ण खिताबों के लिए दावेदारी पेश करेगा. मैं इस खिताब को जीतकर बेहद खुश हूं नडाल ने इससे पहले 2005, 2010, 2013 और 2014 में यह टूर्नामेंट जीता था
Tags : #Madrid Open, #Rafael Nadal, #Dominic Thiem, #Win, #Fifth Title, #Tennis,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .