टीम इंडिया ने विंडीज को 155 रन से हराया : ICC वर्ल्ड कप में दूसरी जीत
ICC वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने आज अपनी दूसरी जीत दर्ज कर की. आज 12 मार्च शनिवार को हेमिल्टन में खेले गए भारत के तीसरे मुकाबले में भारत महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 155 रन से करारी मात दी. मैच में उपकप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने ताबड़ तोड़ शतक जमाए और भारतीय टीम के लिए एक बेहतर स्कोर खड़ा किया.
इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की महिला टीम टीम 40.3 ओवर में केवल 162 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने ओपनर के तोर पे 119 बॉल खेलकर 123 रन बनाए, जबकि दूसरी तरफ बल्लेबाज हरमनप्रीत ने 107 बॉल पर 109 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी में स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा ३ विकेट और मेघना सिंह ने 2 विकेट लिए.
भारतीय महिला टीम की ICC वर्ल्ड कप के तीन मैच में दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले भारतीय टीम द्वारा खेले गए दो मुकाबलों मे एक में जीत और एक में हार मिली थी. भारतीय ट्राम द्वारा खेला गया पहले मुकाबले में पाकिस्तान को भी शिकस्त दी थी. जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार गई थी.
Tags : #ICC, #ICC World Cup, #India, #Cricket, #Cricket World Cup,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .