अब भारत के लिए खेलेंगे
कोलकाता: वेस्ट इंडीज टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने केरल के अनकैप्ड गेंदबाज बासिल थम्पी की बहुत तारीफ की है। ब्रावो ने कहा कि थम्पी जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे। ब्रावो और थम्पी दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लायंस की टीम का हिस्सा हैं।
वेस्ट इंडीज की वर्ल्ड टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ब्रावो ने कहा, थम्पी बहुत ही प्रतिभाशाली युवा हैं। मैं कहूंगा कि उसे एक साल या इतने समय में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा। उनमें काफी टैलंट है। बेशक उसके पास रफ्तार और कौशल है।
ब्रावो ने कहा कि थम्पी हमेशा सीखने के लिए तैयार रहता है और यह काफी अच्छा गुण है। गुजरात लायंस के मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले में उन्होंने लगातार यॉर्कर फेंककर सबको प्रभावित किया।
Tags : #Bravo, #Cricketer, #Cricket, #Gujarat Lions, #Mumbai Indians, #Royal Challengers Bangalore, #DJ Bravo, #T20, #IPL, #India, #Cricket News, #IPL News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .