मदनपुर खादर में तनाव विधायक अमानतुल्ला खान पुलिस हिरासत में
दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में गुरुवार उस समय तनाव हो गया जब लोगों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया जिस कारण पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान भी लोगों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे गए
इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लोगों ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी का विरोध किया और पथराव करने लगे जिस कारण हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
मीडिया से बात करते हुए अमानतुल्ला खान ने दिल्ली नगर निगम पर गरीबों के घर गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी गिरफ्तारी से लोगों के घर बच सकते हैं तो वह जेल भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा आपने कहा था कि आप अतिक्रमण हटाएंगे। इसमें मैं आपके साथ हूं, लेकिन आप गरीबों के घर गिरा रहे हैं। इस इलाके में एक भी अतिक्रमण नहीं है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, जबकि कुछ पथराव करने वालों लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
Tags : #दिल्ली, #मदनपुर खादर, #गुरुवार, #तनाव, #लोग, #अतिक्रमण विरोधी अभियान, #पुलिस, #पथराव, #पुलिस, #भीड़, #तितर बितर, #लाठीचार्ज, #आम आदमी पार्टी, #विधायक, #अमानतुल्ला खान, #विधायक अमानतुल्ला खान, #हिरासत, #गिरफ्तार, #विरोध, # मीडिया, #दिल्ली नगर निगम, #जेल, #अतिक्रमण, #गरीब, #घेराबंदी,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .