समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
कैराना से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद अहमद जबकि शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी को मैदान में उतारा गया है। मेरठ से अहमद हामिद रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा सपा के उम्मीदवार होंगे और अलीगढ़ सीट से जफर आलम चुनाव लड़ेंगे।
गुरुवार को घोषित 29 उम्मीदवारों में से रालोद की बबीता देवी अकेली महिला उम्मीदवार हैं जो बलदेव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी लड़ाई लड़ेंगी। सीटों में से आगरा ग्रामीण, आगरा कैंट, बलदेव, खैर, पुरकाजी और हापुड़ अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
ये सभी सीटें उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में आती हैं और पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे
समाजवादी पार्टी-रालोद उम्मीदवारों की पूरी सूची:
कैराना विधान सभा - नाहिद अहमद (सपा)
शामली विधान सभा - प्रसन्न चौधरी (रालोद)
चरथवल विधान सभा - पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी विधान सभा - अनिल कुमार (रालोद)
खतौली विधान सभा - राजपाल सिंह सैनी (रालोद)
नहतौर विधान सभा - मुंशी राम (रालोद)
किथौर विधान सभा - शाहिद मंज़ूर (सपा)
मेरठ विधान सभा - रफीक अंसारी (सपा)
बागपत विधान सभा - अहमद हामिद (रालोद)
लोनी विधान सभा - मदन भैया (रालोद)
साहिबाबाद विधान सभा - अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर विधान सभा - सुरेश शर्मा (रालोद)
धौलाना विधान सभा - असलम चौधरी (सपा)
हापुड़ विधान सभा - गजराज सिंह (रालोद)
जेवर विधान सभा - अवतार सिंह भड़ाना (रालोद)
बुलंदशहर विधान सभा - हाजी यूनुस (रालोद)
स्याना विधान सभा - दिलनवाज खान (रालोद)
खैर विधान सभा - भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद)
कोल विधान सभा - सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़ विधान सभा - जफर आलम (सपा)
सादाबाद विधान सभा - प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद)
चटा विधान सभा -तेजपाल सिंह (रालोद)
गोवर्धन विधान सभा - प्रीतम सिंह (रालोद)
बलदेव विधान सभा - बबीता देवी (रालोद)
आगरा कैंट विधान सभा - कुंवर सिंह वकील (सपा)
आगरा ग्रामीण विधान सभा - महेश कुमार जाटव (रालोद)
फतेहपुर सीकरी विधान सभा - बृजेश चाहर (रालोद)
खैरागढ़ विधान सभा -रौतन सिंह (रालोद)
बाह विधान सभा - मधुसूदन शर्मा (सपा)
Tags : #Samajwadi Party, #RLD, #Candidates, #Up Election 2022, #Election 2022, #UP, #UP Election, #Samajwadi Party Candidate, #Vidhansabha, #Eelction, #Samajwadi Party RLD Candidates First List,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .