जेएनयू कैंपस की दीवारों पर लगे भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर
शुक्रवार सुबह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक और नया मामला सामने आया है जिस कारण जेएनयू एक बार फिर चर्चा में आ गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार हिंदू सेना नामक संगठन ने सुबह जेएनयू के मेन गेट पर भगवा झंडा लगा दिया. इतना ही नहीं जेएनयू कैंपस के आसपास और जेएनयू की दीवारों पर इस संगठन ने भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर भी लगाने का काम किया. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और अलर्ट हो गया.
आपको बता दें की रामनवमी के दिन भी जेएनयू में हंगामा हंगामा हुआ था रामनवमी के दिन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो गुटों के द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया था. इस मामले पर छात्र संघ ने आरोप लगाया था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने छात्रों को छात्रावास में मांसाहारी भोजन खाने से रोका और हिंसा का माहौल बनाया. वहीं एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया था और दावा किया कि रामनवमी पर छात्रावास में आयोजित पूजा कार्यक्रम में वामपंथियों ने बाधा डाली.
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने और अपने अपने छात्र सदस्यों के घायल होने का आरोप लगाया.
Tags : #शुक्रवार, #जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, #जेएनयू, #चर्चा, #मीडिया रिपोर्ट, #हिंदू सेना, #संगठन, #भगवा झंडा, #जेएनयू कैंपस, #भगवा जेएनयू, #पोस्टर, #प्रशासन, #अलर्ट, #रामनवमी, #हंगामा, #उत्पात, #छात्र संघ, #अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, #छात्रावास, #मांसाहारी, #भोजन, #हिंसा, #एबीवीपी, #छात्रावास, #पूजा कार्यक्रम, #पूजा, #कार्यक्रम, #वामपन्थी, #राजनीति, #पथराव, #छात्र, #घायल, #जेएनयू, #नई दिल्ली, #नॉनवेज, #बवाल,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .