पुष्कर सिंह धामी चंपावत से लड़ेंगे उपचुनाव विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने छोड़ी सीट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा का उपचुनाव कहां से लड़ेंगे, इसे लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राज्य के चंपावत विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सीएम धामी के लिए सीट खाली कर दी है। कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से उनके देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर मुलाकात कर उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महासचिव अजय कुमार के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, विधानसभा आम चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा को बहुमत तो मिल गया था लेकिन सीएम धामी अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार गए थे। तमाम समीकरणों पर विचार करने के बाद भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर से राज्य में धामी को ही मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद, संवैधानिक प्रावधानों के तहत धामी के लिए 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य है। इसलिए सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही धामी ने अपने लिए विधानसभा सीट ढूंढनी शुरू कर दी।
धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने ही उनके लिए विधानसभा सीट छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद भाजपा के कई अन्य विधायकों के साथ-साथ एक निर्दलीय और कांग्रेस विधायक ने भी उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी लेकिन अंतत: धामी ने उपचुनाव लड़ने के लिए चंपावत सीट को ही चुनने का फैसला किया।
Tags : #नई दिल्ली, #देहरादून, #उत्तराखंड, #मुख्यमंत्री, #पुष्कर सिंह धामी, #विधानसभा, #उपचुनाव, #तस्वीर, #राज्य, #चंपावत, #चंपावत विधानसभा, #भाजपा, #विधायक, #कैलाश चंद्र गहतोड़ी, #सदस्यता, #इस्तीफा, #सीएम, #सीट, #गुरुवार, #विधानसभा अध्यक्ष, #ऋतु खंडूरी, #देहरादून यमुना कॉलोनी, #शासकीय आवास, #भाजपा, #प्रदेश अध्यक्ष, #मदन कौशिक, #प्रदेश, #संगठन महासचिव, #अजय कुमार, #सरकार, #कैबिनेट मंत्री, #आम चुनाव, #राज्य, #भाजपा, #बहुमत, #विधानसभा क्षेत्र, #खटीमा, #चुनाव, #हार, #भाजपा आलाकमान, #मुख्यमंत्री, #विधायक, #निर्दलीय, #कांग्रेस, #कांग्रेस विधायक, #उपचुनाव,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .