कंगना रनौत ने दी उद्धव ठाकरे को चुनौती, कहा - देखते हैं कौन किसको ठीक करता है
अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तकरार अब ट्विटर पर और गहराती नजर आ रही है. कंगना ने मुंबई एयरपोर्ट से ट्वीट कर बताया कि वह भारी मन से वापस जा रही हैं. चंडीगढ़ पहुंचकर कंगना ने संजय राउत और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है. साथ ही अपने सुरक्षित होने की सूचना भी फैंस से शेयर की है. अपने ताजा ट्वीट में कंगना ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है.
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में ट्वीट कर आदित्य ठाकरे को घेरा है. उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर अपने बेटे को बचाने का आरोप लगाया है. ट्वीट कर कंगना ने लिखा, महाराष्ट्र के सीएम की मूल समस्या यह है कि मैंने फिल्म माफिया, एसएसआर के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसके साथ उनके प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे हैंगआउट किया करते थे. यह मेरा बड़ा अपराध है, इसलिए अब वे मुझे ठीक करना चाहते हैं. ठीक है, देखते हैं कौन किसको ठीक करता है.
गौरतलब है कि कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं. उनके मुंबई पहुंचने से पहले उसी दिन बीएमसी ने उनके ऑफिस के निर्माण को अवैध करते हुए कुछ हिस्सा गिरा दिया था. इससे कंगना काफी आहत थी. कंगना ने रविवार शाम 5 बजे महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. उन्होंने गवर्नर के सामने अपना पक्ष रखा. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा मुझे इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है.
Tags : #Kangana Ranaut, #Actress, #Mumbai, #Mumbai News, #Bollywood, #Bollywood Actress, #Bollywood News, #Shivsena, #Uddhav Thackeray,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .