कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी में गिरफ्तार
दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर अक्षय के साथ गाली गलौज और मारपीट के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान शाहीन बाग थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया
आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान दिल्ली नगर निगम पार्षद प्रत्याशी आरिबा खान के पिता हैं दिल्ली पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की गिरफ्तारी शाहीन बाग थाने में दर्ज एफआइआर के आधार पर की गई है। आसिफ खान के साथ दो अन्य आरोपी मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। दक्षिण पूर्वी जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस टीम को गश्त के दौरान तैय्याब मस्जिद के सामने 20-30 लोग इकट्ठा दिखाई दिए। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम को शाहीन बाग के ठोकर नंबर 9 के रहने वाले आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ मौजूद मिले। वह लाउड हेलर का प्रयोग करते हुए समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
ज्ञात हो की कि आसिफ मोहम्मद खान कांग्रेस से निगम पार्षद प्रत्याशी आरिबा खान के पिता हैं। आसिफ मोहम्मद खान से जब भीड़ और संबोधन को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुमति इत्यादि के बारे में पूछा गया तो वो काफी आक्रामक हो गए और वहां मौजूद एसआइ अक्षय के साथ गाली गलौज करते हुए आपराधिक रूप से हावी होने की कोशिश करने लगे। इसके बाद एसआई अक्षय की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ शाहीन बाग थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Tags : #नई दिल्ली, #दक्षिण दिल्ली, #शाहीन बाग, #दिल्ली पुलिस, #सब इंस्पेक्टर, #गाली गलौज, #मारपीट, #कांग्रेस के पूर्व विधायक, #आसिफ मोहम्मद खान गिरफ्तार, #आरोपी, #दिल्ली नगर निगम पार्षद प्रत्याशी आरिबा खान, #कांग्रेस, #पूर्व विधायक, #एफआइआर, #हिरासत, #प्राथमिकी, #दक्षिण पूर्वी पुलिस उपायुक्त, #पुलिस टीम, #गश्त, #तैय्याब मस्जिद, #पेट्रोलिंग टीम, #लाउड हेलर, #निगम पार्षद, #प्रत्याशी आरिबा खान, #भीड़ संबोधन, #निर्वाचन आयोग, #एसआइ, #Former Congress MLA, #Former Congress MLA Asif Mohammad Khan, #Former Congress MLA Arrested, #Sub Inspector, #Saheen Bagh,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .