फिरोजाबाद: सपा विधायक आजम खां की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किए गैर जमानती वारंट
फिरोजाबाद। सीतापुर जेल में बंद पूर्व मंत्री, सपा विधायक आजम खां के खिलाफ फिरोजाबाद कोर्ट ने 15 साल पुराने एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिससे उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार उत्तर प्रदेश 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान थाना रसूलपुर क्षेत्र के मौहल्ला हुसैनी में एक चुनावी जनसभा के दौरान सपा नेता आजम खां ने साम्प्रदायिक एवं भड़काऊ भाषण दिया था। चुनाव प्रेक्षक ने भाषण की सीडी देखने के बाद कार्यवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद तत्कालीन रिटर्निंग आफिसर ने थाना रसूलपुर में आजम खां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में आजम खां ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद अमरीश त्रिपाठी ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अभियुक्तगण द्वारा ऐसा कोई आदेश दाखिल नहीं किया गया जिससे यह स्पष्ट होता हो कि प्रस्तुत प्रकरण में स्टे को बढ़ाया गया है।
Tags : #फिरोजाबाद, #सीतापुर, #जेल, #पूर्व मंत्री, #सपा, #सपा विधायक, #आजम खां, #फिरोजाबाद कोर्ट, #साल, #गैर जमानती वारंट, #अभियोजन पक्ष, #उत्तर प्रदेश, #विधानसभा, #विधानसभा चुनाव, #थाना, #रसूलपुर, #मौहल्ला हुसैनी, #चुनावी जनसभा, #सपा नेता आजम खां, #साम्प्रदायिक, #भड़काऊ, #भाषण, #चुनाव प्रेक्षक, #सीडी, #कार्यवाई, #आदेश, #रिटर्निंग आफिसर, #थाना रसूलपुर, #मुकदमा, #दर्ज, #हाईकोर्ट, #स्टे ले, #मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, #फिरोजाबाद, #मरीश त्रिपाठी, #गैर जमानती वारंट, #कोर्ट,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .