एकनाथ शिंदे को 34 विधायकों का समर्थन हासिल : राज्यमंत्री का दावा
बगावत का झंडा बुलंद करने वाले शिवसेना के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे को 34 विधायकों का समर्थन हासिल है। यह दावा उनके समर्थक और राज्य मंत्री ओमप्रकाश बाबाराव कडू ने किया है। प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के कडू ने कहा कि शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही है और यह 40 के भी पार हो सकती है। महाराष्ट्र का राजनीतिक ड्रामा गुजरात के सूरत से असम के पूर्वोत्तर राज्य में शिफ्ट हो रहा है।
एक प्राइवेट मराठी चैनल से बात करते हुए कडू ने कहा, शिंदे जो भी फैसला लेंगे वह हम सभी को स्वीकार्य होगा। कडू ने कहा कि उन्होंने शिवसेना को नहीं छोड़ा और न ही पार्टी के खिलाफ विद्रोह किया है। उन्होंने बताया कि शिंदे ने कहा है कि उनके साथ 40 विधायक है, जो सूरत से बुधवार तड़के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए।
हालांकि, शिवसेना और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने इस मुद्दे और दावों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कई विधायक जल्द ही पार्टी में लौट आएंगे। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी की टीम मंगलवार को शिंदे से मिलने गई थी और उनकी बातें सुनी गई। उनके पास कुछ मुद्दे थे, जिनपर हम चर्चा करेंगे। हम हमेशा लड़े हैं और संघर्ष करते रहेंगे।
Tags : #बगावत, #झंडा, #शिवसेना, #कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे, #विधायकों, #राज्य मंत्री ओमप्रकाश बाबाराव कडू, #प्रहार जनशक्ति पार्टी, #पीजेपी, #महाराष्ट्, #राजनीतिक ड्रामा, #गुजरात, #सूरत, #असम, #प्राइवेट मराठी चैनल, #गुवाहाटी, #महा विकास अघाड़ी, #एमवीए, #मुख्य प्रवक्ता, #सांसद संजय राउत, #पार्टी, #मंगलवार,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .