भारत-न्यूज़ीलैंड के चलते मैच के बीच दर्शक दीर्घा में दिखा ऐसा कुछ, देखकर हैरान रह गया हर कोई
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर बुधवार को खेले गए टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में कई तरह के नज़ारे देखने को मिले। इनमें सबसे ख़ास रहा शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा और किसानों के समर्थन में अलग-अलग समूहों की ओर से हुई नारेबाजी। क्रिकेट मैच के शोर के बीच इन दो तरह के नज़ारे को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।
डोटासरा और किसानों के समर्थन में लगे नारे दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों के एक समूह ने जहां शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के समर्थन में नारेबाजी की, तो वहीं एक दूसरे समूह ने किसानों के समर्थन में नारे लगाए। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये रही कि किसानों के समर्थन में नारे लगाने वाले समूह ने यहां बेख़ौफ़ अंदाज़ में भारतीय किसान यूनियन के बैनर भी लहराए। इस दौरान इस समूह के लोगों ने जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए।
ये कैसे सुरक्षा व्यवस्था ? दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में किसी भी तरह के बाहरी बैनर्स और पोस्टर्स के साथ प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहता है। ऐसे में किसानों के समर्थन में नारेबाजी करने वाले समूह किसान यूनियन का बैनर लेकर अंदर कैसे दाखिल हुआ, ये अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं मैच के बीच में डोटासरा को लेकर हुई नारेबाजी के दौरान भी मैदान के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी नदारद दिखे।
Tags : #Cricket Match, #Spectators, #Slogans, #Farmers In Jaipur, #Jaipur, #Farmers, #Farmers Agitation, #Cricket Match Spectators, #Cricket Match In Jaipur, #India New Zealand Cricket Match, #India, #New Zealand, #T 20 Match,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .