बसपा विधायक रामबाई का दावा, राज्य के सभी बड़े नेताओं ने दिया था मंत्री बनाने का वचन
मध्यप्रदेश में एकमात्र बसपा विधायक रामबाई का वीडियो वायरल हुआ है। रामबाई ने शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा जताई है। वीडियो में रामबाई ने दावा किया है कि उन्हें मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक के बीजेपी के नेताओं ने मंत्री बनाने का वचन दिया था।
बसपा विधायक रामबाई ने बीजेपी नेताओं को वचन पूरा करने की नसीहत दी है। रामबाई ने कहा सब ने बोला है मंत्री बनाएंगे,पर राजनीति है देखो इसमें क्या होता है ।
मध्यप्रदेश में जब सियासत का पहिया घूमा था और राजनीति की तस्वीर बदली थी, तो सब कुछ बहुत आसान लग रहा था। उस समय न तो ज्योतिरादित्य सिंधिया और न ही उनके 22 समर्थकों ने ये सोचा था कि उनसे कुर्सी इतनी दूर हो जाएगी। अपनी विधायकी और कुछ मंत्री पद छोड़कर सिंधिया के साथ बीजेपी शामिल हो गए, कोरोना वायरस ने इनकी राह में रोड़े अटका दिए। कोरोना के कारण मंत्री की कुर्सी भी लगातार दूर खिसकती जा रही है। तो वहीं सिंधिया को भाजपा ने तत्काल राज्यसभा का उम्मीदवार बना तो दिया, लेकिन चुनाव स्थगित होने से वे भी अभी तक न सांसद बन पाए हैं और न ही केंद्रीय मंत्री।
Tags : #Madhya Pradesh, #Bhopal, #BSP MLA, #BSP MLA In Madhya Pradesh, #BSP In Madhya Pradesh, #Minister In Madhya Pradesh, #Minister In Madhya Pradesh Government, #BSP, #Bsp Mla Rambai Claims To Make A Minister, #Bsp Mla Rambai Claims To Make A Minister In Madhya Pradesh Government, #Government, #Government Of Madhya Pradesh,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .