यासीन मलिक के कबूलनामे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर सवाल के जरिये साधा निशाना
कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आतंकवादी मामले के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का जुर्म कुबूल लेने के बाद बिहार भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि वायुसेना के अधिकारियों समेत न जाने कितने लोगों को मौत के घाट उतार देने वाले इस शख्स ने कितने लोगों के घर बर्बाद किये होंगे, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस राज में इसका क्या दबदबा था, यह तत्कालीन प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के साथ यासीन मलिक की एक तस्वीर से पता चलता है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में आतंकी को उसकी औकात दिखाने की बजाए उसका महिमामंडन किया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के उत्थान को यह तबका आज तक पचा नहीं पाया है। सीएए, कृषि कानूनों पर झूठ बोलकर दंगा करवाने की साजिश उसी के प्रतिफल थे।
डॉ जायसवाल ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि देश के तत्कालीन प्रधानमन्त्री के साथ अलगाववादी नेता की तस्वीर देखकर इसके शिकार हुए लोगों के परिजनों के दिल पर क्या बीतती होगी?
Tags : #कश्मीरी अलगाववादी नेता, #यासीन मलिक, #एनआईए अदालत, #आतंकवादी, #गैरकानूनी, #जुर्म, #बिहार, #भारतीय जनता पार्टी, #कांग्रेस, #पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, #भाजपा, #प्रदेश अध्यक्ष, #गुरुवार, #वायुसेना, #मौत, #कांग्रेस राज, #तत्कालीन प्रधानमन्त्री, #मनमोहन सिंह, #यासीन मलिक, #आतंकी, #प्रधानमन्त्री, #सीएए, #कृषि कानून, #दंगा, #नेता, #राहुल गांधी, #अलगाववादी नेता, #तस्वीर,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .