ममता सरकार के सामने बेबस हुए भाजपा सांसद, बैठना पड़ा धरने पर
पश्चिम बंगाल में अक्सर आपने बीजेपी और टीएमसी सांसदों के बीच झड़प की खबरें सुनी होंगी, इसी बीच एक ऐसी भी खबर आ रही है. जहां ममता सरकार में बीजेपी सांसदों की नहीं चल रही, जिस कारण वे अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर पा रहे और ना कोई काम। अपनी इसी पीड़ा को सुनाया है बीजेपी सांसद कुनार हेम्ब्रेम ने। जिन्होंने पश्चिम बंगाल प्रशासन पर भी कई आरोप लगाये।
हेम्ब्रम का कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान जंगलमहल के लोगों से यह वादा किया था कि अगर वह चुनाव में जीतते हैं तो वह जंगलमहल इलाके का विकास करेंगे। वहां जरूरत की सुविधाओं को पहुंचाएंगे लेकिन हेम्ब्रम का आरोप है उन्हें सांसद बने 1 साल हो गया है उन्होंने सांसद विकास निधि से विकास कार्य के लिए जिला कलेक्टर को कहा लेकिन उनकी एक न सुनी गई। न ही सांसद निधि का इस्तेमाल किया जा रहा है और ना ही विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है। वहीं जब उन्होंने कई बार जिला कलेक्टर से मिलने की कोशिश की और पत्र लिखा तब भी उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई जिसके बाद अब आखिरकार वह धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी भी दी और कहा अगर सांसद निधि से विकास कार्यों की शुरुआत नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरकर इसके लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बता दें, इस पूरे मामले पर झाडग़्राम की जिला कलक्टर आयशा रानी का कहना है कि विकास कार्य के लिए ठेके की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा के सांसदों ने सांसद विकास निधि के इस्तेमाल में अड़चने पैदा करने का आरोप लगाया था।
Tags : #BJP MP, #Mamta Government, #Dharna, #Agitation, #Chief Minister, #West Bengal, #Mamata Banerjee, #West Bengal CM Mamata Banerjee,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .