उपचुनाव में बालीगंज से बाबुल सुप्रियो जीते और आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा जीते
लोकसभा और 4 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावों में सभी सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। 4 राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है और पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो की जीत हुई है। वहीं बिहार के बोचहां सीट से राजद के प्रत्याशी अमर पासवान ने जीत हासिल की है।
टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीतें है। बालीगंज विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ANI पर कहा, मैं जिस पार्टी में रहता हूं, उस पार्टी के लिए जान भी देता हूं। मुझे यह साबित करने की ज़रुरत नहीं। पहले मैंने भाजपा के लिए 2 गोल किए, अब मैं टीएमसी के लिए 10 गोल करूंगा। 20,000 ज़्यादा वोटों से मिली जीत को मैं ममता बनर्जी और टीएमसी संगठन को समर्पित करता हूं।
उन्होंने बीजेपी की हार के लिए ईंधन की कीमतों को भी जिम्मेदार बताया। बाबुल ने कहा कि आज जनता ने भाजपा के अहंकार को नष्ट कर दिया है। भाजपा की नीतियां देश विरोधी है। जीत का श्रेय ममता बनर्जी को जाता है।
Tags : #लोकसभा, #विधानसभा उपचुनाव, #सीट, #चुनाव परिणाम, #राज्य, #भाजपा, #भाजपा प्रत्याशियों, #हार, #पश्चिम बंगाल, #आसनसोल, #लोकसभा सीट, #शत्रुघ्न सिन्हा, #बालीगंज, #विधानसभा सीट, #बाबुल सुप्रियो, #बिहार, #बोचहां सीट, #राजद, #प्रत्याशी, #अमर पासवान, #टीएमसी, #नेता, #बाबुल सुप्रियो, #जीत, #बालीगंज विधानसभा, #पार्टी, #ममता बनर्जी, #टीएमसी संगठन, #बीजेपी, #हार, #ईंधन, #अहंकार, #नीतियां, #देश विरोधी, #नई दिल्ली,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .