लोनी असेम्ब्ली प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर स्टांप पेपर पर बनाया शर्त एग्रीमेंट, पुलिस ने की कारवाही
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नंद किशोर गुर्जर ( BJP Candidate ) और मदन भैया( RLD SP Candidate ) की हार और जीत को लेकर स्टांप पेपर पर बनाए गए एक शर्त एग्रीमेंट जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो गया उस पर पुलिस ने की कारवाही करते हुए .दोनों युवकों को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार युवक अमित और इकबाल लोनी के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी के रहने वाले हैं.
लोनी विधानसभा प्रत्याशियों की हार और जीत को लेकर 18 हजार रुपये की शर्त लगाने वाले दोनों युवकों को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक अमित और इकबाल लोनी के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी के रहने वाले हैं.
लोनी के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी के दोनों युवकों ने 11 फरवरी, 2022 को एक अग्रीमेंट बनाया और दोनों की तरफ से एग्रीमेंट में लिखा गया था की 10 फरवरी को हुए लोनी विधानसभा चुनाव में दो पक्षों के मध्य शर्त अग्रीमेंट पत्र बना. अमित बैसला पुत्र रघुवीर बसंल निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी का दावा है कि हाल में हुए लोनी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर विजयी होंगे, जबकि इकबाल पुत्र वहीद निवासी लक्ष्मी गार्डन का दावा है कि इस चुनाव में एसपी व आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया विजयी होंगे. एग्रीमेंट में हार और जीत को लेकर दोनों पक्षों की ओर से 18 हजार रुपये की शर्त लगाई गई है.
Tags : #BJP Candidate, #RLD SP Candidate, #Thana Loni Border, #Loni, #Loni Assembly, #Agreement, #Bet, #Victory, #Madan Bhaiya, #RLD, #RLD Candidate, #SP, #SP Candidate, #Nand Kishore Gurjar, #BJP Candidate, #Election In Loni, #Loni Assembly, #Ghaziabad, #Loni, #Loni Border, #Thana Loni, #Loni Police, #BJP, #RLD SP, #Laxmi Garden Loni,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .