आंदोलनकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री शरद पवार के घर पर धावा बोला और पथराव किया
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के आंदोलनकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री शरद पवार के घर पर धावा बोला और पथराव किया। शरद पवार के घर के सामने कई महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नाराज राज्य परिवहन के कर्मचारियों ने पहले राज्य सरकार के साथ एमएसआरटीसी के विलय की मांग को लेकर शोर शराबा किया और महा विकास अघाड़ी और पवार के खिलाफ नारे लगाए। और उन्होंने पवार के घर पर पथराव भी किया।
कर्मचारियों के छोटे छोटे समूह सिल्वर ओक्स बिल्डिंग में उच्च सुरक्षा वाले पवार आवास की ओर भागते हुए देखे गए। कर्मचारियों ने सुरक्षा में लगये गए बैरिकेड्स तोड़ दिए और खूब नारेबाजी की और श्री शरद पवार के घर पर पथराव किया व जूते चप्पल भी फेंके।
एनसीपी सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले आंदोलनकारी राज्य परिवहन कर्मचारियों की भीड़ के बीच घर से बाहर निकली और उनसे शांत रहने और बातचीत के लिए बैठक करने की अपील की। सुले ने कहा, मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती कर रही हूं.. कृपया शांत रहें, मेरे माता-पिता और मेरे बच्चे घर पर हैं। इस तरह का व्यवहार न करें। हालां की श्री शरद पवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और इस तरह के हमले ने खुफिया तंत्र की विफलता पर भी सवाल उठाए हैं, तब गृह विभाग राकांपा के मंत्री दिलीप वालसे पाटिल द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।
Tags : #एमएसआरटीसी, #मुंबई पुलिस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम, #राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, #अध्यक्ष, #श्री शरद पवार, #एमवीए, #शिवसेना, #परिवहन विभाग, #सोशल मीडिया, #पुलिस, #सुप्रिया सुले, #आंदोलनकारी, #राज्य सरकार, #सिल्वर ओक्स बिल्डिंग, #गृह विभाग, #राकांपा, #महाराष्ट्र,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .