सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी : वृंदा करात
नई दिल्ली। सीपीआईएम नेता वृंदा करात ने बुधवार को जहांगीरपुरी का दौरा कर कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। सीपीआईएम नेता वृंदा करात ने कहा, अतिक्रमण हटाया जाना फिलहाल रुक गया है। मैं जहांगीरपुरी के लोगों से अपील करती हूँ कि वो शांति और सौहाद्र्र बनाए रखें और सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार करें।
उन्होंने कहा, ये कार्रवाई संविधान के खिलाफ थी। स्पेशल कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस ने मुझे आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अब अवैध निर्माण नहीं गिराए जाएँगे।जहांगीपुरी में पहुँचीं वृंदा करात ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है कि नहीं। ये देखने मैं यहाँ आई हूँ। उन्होंने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने सुबह 10:45 पर अतिक्रमण विरोधी अभियान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। जो बुलडोजर यहाँ कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं, मैं उसे रोकने यहाँ आई हूँ। वृंदा करात एक समय बुलडोजर के सामने खड़ी हो गई थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहाँ से हटा दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जहांगीपुरी में अवैध निर्माण का कार्रवाई फिलहाल रोकी जाए और यथास्थिति बहाल रखी जाए। नॉर्थ एमसीडी की कार्रवाई चल ही रही थी कि अचानक सुबह करीब 11 बजे सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल दिया और एमसीडी की कार्रवाई पर रोक लगा दी। कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने को कहा। मामले में अब अगली सुनवाई गुरुवार की जाएगी।
Tags : #नई दिल्ली, #सीपीआईएम, #नेता, #वृंदा करात, #बुधवार, #जहांगीरपुरी, #सुप्रीम कोर्ट, #आदेश, #दिल्ली, #अवैध निर्माण, #कार्रवाई, #अतिक्रमण, #कार्रवाई, #संविधान, #स्पेशल कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस, #सुप्रीम कोर्ट, #आदेश, #अवैध निर्माण, #यथास्थिति, #बुलडोजर, #कानून, #धज्जियाँ,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .