राजस्थान: पुलिस ने सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को जारी किया नोटिस
पुलिस ने कांग्रेस सरकार अस्थिर करने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस के SOG ने सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को नोटिस सौंपा है।
राजस्थान। प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस सरकार अस्थिर करने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस के SOG ने सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को नोटिस सौंपा है।
हिरासत में लिए गए लोगों ने खुलासा किया था कि दो से तीन विधायक भाजपा की ओर से कांग्रेस विधायकों को पैसे की पेशकश की थी। हालांकि उन्होंने फिलहाल विधायकों का नाम नहीं बताया है। एसओजी के अधिकारी ने बताया, शुक्रवार रात एक व्यक्ति को उदयपुर, जबकि एक को अजमेर से हिरासत में लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है।
एसओजी ने इन लोगों के मोबाइल नंबरों से मिले तथ्यों के आधार पर राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के संबंध में शुक्त्रस्वार को एक मामला दर्ज किया। एसओजी अधिकारियों के अनुसार इन नंबरों पर हुई बातचीत से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आईटीसी दिल्ली में इस समय 16 कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीय विधायक मौजूद हैं। गहलोत ने जयपुर में देर रात बैठक बुलाई।
Tags : #Ashok Gehlot, #Sachin Pilot, #Rajasthan, #Rajasthan Police, #Police, #Rajasthan CM, #Deputy CM, #Deputy CM Rajasthan, #Rajastha News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .