इन जगहों की सैर के बिना अधूरी है शिमला की यात्रा
गर्मियों का मौसम शुऱू होते ही लोग छुट्टियाँ मनाने के लिए घूमने निकल पड़ते हैं। क्योंकि मौसम गर्मी का है अधिकतर लोगों को ठंडी जगहें अपनी ओर अधिक आकर्षित करती हैं। ऐसे में यदि आप में से किसी ने शिमला यात्रा की योजना बनाई है तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़े। आज हम आपको बताते हैं कि आप शिमला की यात्रा के दौरान क्या क्या देख सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जाने इन जगहों के बारे में
अर्की फोर्ट
यदि आपकी दिलचस्पी ऐतिहासिक और प्राचीन चीजों में है तो आपको शिमला में स्थित अर्की फोर्ट जरूर देखना चाहिए। वर्ष 1660 में इस किले का निर्माण मुगलों ने करवाया था।
नालदेहारा
शिमला का नालदेहारा हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत है। समुद्र तल से करीब 2044 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान आप बहुत कुछ देख सकते हैं।
सोलन
सोलन जिसे मशरूम सिटी ऑफ इंडिया एवं सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है, टमाटर उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस शहर का प्राकृतिक दृश्य बेहद खूबसूरत हैं।
शिमला राज्य संग्रहाल्य
शिमला की यात्रा के दौरान आपको शिमला स्टेट म्यूजियम को जरूर रखना चाहिए। इसका निर्माण 1974 में किया गया था।
समर हिल
शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थिति समर हिल बेहद अद्भुत जगह है। पेड़ों पर जमी बर्फ की चादर लोगों को ऐसा अनोखा अनुभव देती है कि वह अपनी सारी थकान भूल जाते हैं।
शिमला रेलवे
यूनस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल कालका शिमला में आप पहाड़ों को चीरती हुई बढ़ती ट्रेनों को देखकर दंग रह जाएंगे। वर्ष 1898 में बनाया गया ये रेलवे ट्रैक बहुत ही खूबसूरत है।
माल रोड
माल रोड की सैर के बिना शिमला की यात्रा अधूरी मानी जाती है। यहाँ की खूबसूरती बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है
Tags : #Famous Places, #Shimla, #Hill Station,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .