प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर योगी सख्त, दिया कार्रवाई का आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण को जन स्वास्थ्य के लिए घातक बताते हुए इस पर तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया है. प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा.
योगी ने पर्यावरण विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान गुरुवार रात कहा, पर्यावरण में होने वाले बदलावों से हम सभी प्रभावित होते हैं. स्वस्थ समाज के लिए संतुलित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है. पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने की जिम्मेदारी हम सबकी है. ऐसे में यह आवश्यक है कि हम हर तरह के प्रदूषण पर लगाम लगाएं.
योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग इसकी रोकथाम किए जाने के सभी प्रयास सुनिश्चित करें. रोकथाम न होने पर सख्त कार्रवाई की जाए.
उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण भी एक बहुत बड़ी समस्या है. इस पर भी नियंत्रण की आवश्यकता है.
पॉलीथिन बैग पर लगेगा बैन
योगी ने पॉलीथिन बैग के उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की जरूरत पर बल देने के साथ-साथ शहरों में व्याप्त प्रदूषण को समाप्त करने के लिए कहा.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदियों के किनारे स्थापित किये गए उद्योगों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए. उनके द्वारा नदियों में पहुंचाए जा रहे प्रदूषित जल और अन्य प्रकार के कचरे को हर हाल में रोका जाए, अन्यथा नदियों में मौजूद जलचरों के साथ-साथ मनुष्यों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण विभाग को निर्देश दिया कि पर्यावरण को संतुलित और साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रभावी कार्य किए जाएं.
Tags : #Yogi Adityanath, #Pollution, #UP News, #Pollution Generating Industries, #Stop Pollution,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .