व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेज पर लिखी ये बातें, तो हो जाएगी जेल!
वाराणसी/यूपी – फेसबुक, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्या पोस्ट करें इसपर हमेशा से विवाद होता रहा है। लेकिन अब इसपर सरकार और अधिकारी कड़ा रुख अपना रहे हैं। झूठी, भ्रामक खबरों और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए वाराणसी (यूपी) के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई फेसबुक या व्हाट्सऐप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत तथ्य या भड़काऊ पोस्ट डालता है तो संबंधित व्यक्ति के साथ ही उसके ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएगी। Whatsapp administrator be careful.
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और भ्रामक तस्वीरों के कारण पिछले कुछ समय से कई सारे दंगे भड़के हैं या ऐसी स्थिती बनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि ऐसी जानकारी शेयर होने पर सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिनेस्ट्रेटर पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा है कि एडमिन को ग्रुप में केवल उन्हीं लोगों को सदस्य बनाना चाहिए जिन्हें वह जानता हो।
ऐसी जनकारी या खबरें लोगों में सांप्रदायिक तनाव और अफवाह फैला सकती हैं इसलिए ग्रुप एडमिन को इसका ख्याल रखना होगा और ऐसी झूठी जानकारी फैलाने वाले सदस्य को ग्रुप से हटाना होगा। अगर ग्रुप एडमिन ऐसा नहीं करता है तो उसे दोषी माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फ्रिडम ऑफ स्पीच अहम है लेकिन इसके साथ कुछ जिम्मेदारियां भी हैं।
Tags : #Whatsap, #Facebook, #Whatsap Admin, #Whatsapp Administrator Be Careful, #Rumour Or Fake News, #India, #Social Media News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .