गोवा में विजय माल्या के किंगफिशर विला का बदलेगा नाम
पणजी। उत्तरी गोवा के तटीय गांव कैंडोलिम में स्थित किंगफिशर विला का नाम बदला जा सकता है, जिस पर पहले भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का मालिकाना हक था।
इसके नए मालिक, अभिनेता और व्यवसायी सचिन जोशी ने कहा कि नाम तो संभवत: बदला ही जाएगा, लेकिन अभी इसके नाम पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा होना चाहिए, लेकिन अभी इसकी कोई योजना नहीं है। मैंने अभी तक किसी नाम पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।
भारतीय बैंकों के करोड़ों रुपए लेकर देश से फरार होने से पहले जब माल्या इस विला के मालिक थे, तब इसमें कई भव्य पार्टियों के आयोजन किए गए थे। जोशी ने किंगफिशर विला बैंकों के एक समूह द्वारा की गई नीलामी में 73 करोड़ रुपए में खरीदा है।
जोशी ने मीडिया से कहा कि मैं यहां आकर खुश हूं। यह एक सकारात्मक और अच्छा अहसास है और इस समय मैं मिली-जुली भावनाएं महसूस कर रहा हूं। भविष्य में जो भी होगा, मैं आपको जरूर बताऊंगा।
बैंकों ने माल्या से 9,000 करोड़ रुपए के ब्याज सहित ऋण वसूली के लिए उसकी यह संपत्ति नीलाम की थी।
किंगफिशर विला तीन एकड़ भूमि पर बना है और इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इसमें कई शानदार बेडरूम, कृत्रिम तालाब, निजी स्विमिंग पूल, ओपन एयर डांस फ्लोर, हरेभरे बगीचे आदि बने हुए हैं।
Tags : #Vijay Maillyas, #India, #Kingfisher Villa, #Kingfisher,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .