एनडीएमसी को होटल ताज मानसिंह की नीलामी की इजाजत
नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली महानगर परिषद को प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल ताज मानसिंह की संपत्ति बेचने के लिए ई-नीलामी की इजाजत दे दी। ताज मानसिंह का संचालन इस समय टाटा समूह की इंडिया होटल्स कंपनी लिमिटेड करती है।
शीर्ष अदालत की न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष और न्यायाधीश रोहिंटन फली नरीमन की पीठ ने कहा कि अगर एनडीएमसी ई-नीलामी के जरिए ताज मानसिंह होटल की संपत्ति बेचने में असफल रहती है तो आईएचसीएल के पास इमारत खाली करने के लिए छह महीने का समय है।
अदालत ने कहा कि एनडीएमसी को यह ध्यान रखना होगा कि आईएचसीएल का होटल प्रबंधन के क्षेत्र में बेदाग रिकॉर्ड रहा है।
आईएचसीएल की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने अदालत से कहा कि नीलामी का प्रस्ताव सही नहीं है, क्योंकि उनके पास पट्टे के नवीनीकरण के लिए संविदा की शर्तो के अनुसार निश्चित अधिकर है।
ताज मानसिंह होटल की संपत्ति की नीलामी को न करने का पहला अधिकार होने का दावा करते हुए साल्वे ने कहा कि हमें नवीनीकरण का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि हमारा रिकॉर्ड बेदाग रहा है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 27 अक्टूबर, 2016 को होटल की संपत्ति नीलाम करने के खिलाफ दायर आईएचसीएल की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके खिलाफ आईएचसीएल ने सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली।
Tags : #Delhi News, #Taj Mansingh Hotel, #Tata Group, #NDMC, #E Auction, #Supreme Court, #New Delhi Municipal Council, #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .