स्मृति का दीपिका पर निशाना कहा जो देश के टुकड़े करना चाहते है दीपिका उनके साथ खड़ी हुईं
एक कार्यक्रम में जेएनयू मामले पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दीपिका देश को बर्बाद करने वालों के साथ खड़ी हुईं
आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर निशाना साधा है. दीपिका टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कड़ी हुई
ज्ञात हो की जेएनयू में छात्रों का साथ देने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर पिछले दिनों बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया था.
स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग देश के टुकड़े करना चाहते हैं, दीपिका उनके साथ खड़ी हुईं. एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जेएनयू मामले पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण पर जमकर हल्ला बोला. उन्होंने कहा, जिसने भी यह खबर जेएनयू में दीपिका का जाने की पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं? यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं. वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया.
स्मृति ने दीपिका के पॉलिटिकल इंटरेस्ट का किया खुलासा
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने स्मृति ईरानी की इस टिप्पणी का एक वीडियो ट्वीट भी किया है. उन्होंने दीपिका के पॉलिटिकल इंटरेस्ट पर भी कहा. स्मृति ने कहा, साल 2011 में दीपिका ने कहा था कि वे कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं. स्मृति ने जेएनयू हमला मामले पर बयान देते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जांच के पहलू कोर्ट के सामने रखे जाने तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा.
Tags : #Smriti Irani, #Deepika Padukone, #JNU,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .